UP News: साजिश या कुछ और? अब अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला बाइक का रिम, हो सकता था बड़ा हादसा

Aligarh Uttar Pradesh News Railway Track: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद से मंगलवार को एक शर्मनाक मामला सामने आया है। अलीगढ़ जनपद में रेलवे ट्रैक पर बाइक के पहिए की रिम पाई गई। रिम मिलने के बाद आरपीएफ और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

अब इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि बड़े रेल हादसे के लिए रेलवे ट्रैक पर बाइक के रिम को शरारती तत्वों द्वारा रखा गया था। इसके अलावा कुछ लोगों का यह भी कहना है कि किसी ने अनजाने में रिम रख दिया होगा।

up-news-conspiracy-or-something-else-now-a-bike-rim-found-lying-on-the-railway-track-in-aligarh

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच आरपीएफ और पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। जगह-जगह दुकानों पर और मकान में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

आरपीएफ द्वारा पुलिस को दी गई थी सूचना
दरअसल, मालगाड़ी जाने के दौरान ही रेलवे ट्रैक पर रिम रखे होने की जानकारी प्रयागराज कंट्रोल रूम को पायलट द्वारा दी गई। कंट्रोल रूम द्वारा आरपीएफ को तत्काल पूरे मामले की जानकारी दी गई। आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे तो रिम देखकर वे हैरान रह गए।

उसके बाद उन लोगों द्वारा रोरावर थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया लेकिन इस मामले के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया।

बरामद हुई रिम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरपीएफ द्वारा इस मामले में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

इसके अलावा पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए शरारती तत्वों के बारे में जानकारी जुटा जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जो भी आरोपी हैं उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+