Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: भीषण गर्मी में शॉर्ट सर्किट से जली बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, मचा हड़कंप

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में रविवार दोपहर में यात्रियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि आग लगने की जानकारी मिलने के बाद बस में सवार यात्री बस में से कूदकर अपनी जान बचाई।

उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड के अधिकारियों कर्मचारियों मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पा लिया। बस में आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

up-news-bus-burnt-due-to-short-circuit-in-scorching-heat-passengers-saved-their-lives-by-jumping

60 से 70 यात्री से सवार: बताया जा रहा है कि बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस नोएडा से 60-70 यात्रियों को लेकर रविवार को अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। बस यात्रियों को लेकर अलीगढ़ जनपद के सुजानपुर गांव में स्थित गौतम चौराहे के समय पहुंची थी।

इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के चलते बस में आग लग गई। आग लगने की सूचना वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बस चालक को दी। जानकारी मिलने के बाद बस चालक बस रोक दिया उसके बाद उसमें सवार यात्री कूद गए। देखते ही देखते बस का अगला हिस्सा जल गया।

हालांकि इस दौरान लोगों ने तत्काल कंट्रोल रूम पर फोन करके पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसके बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड तीन वहां पहुंची और कड़ी मशक्‍कत कर आग पर काबू पाई। संभावना जताई जा रही है कि भीषण गर्मी के चलते शार्ट सर्किट होने के बाद आग पकड़ी होगी।

वहीं पुलिस की पूछताछ में बस चालक और परिचालक द्वारा बताया गया कि बस में आग लगने की जानकारी राहगीरों द्वारा मिली थी। जानकारी मिलने के बाद उन लोगों ने तत्काल बस को सड़क के किनारे खड़ी कर दिया और यात्री बस में से तत्काल निकल गए जिससे सभी लोग बच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+