जब थाने में जिंदा जलने लगी महिला, बुझाने के लिए दौड़ पड़े पुलिसकर्मी, यह है पूरा मामला
Aligarh News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के थाने में जिंदा जलने से हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। किसी तरह आग बुझाकर महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह मामला खौर कोतवाली की है।
जानकारी के मुताबिक, महिला का अपने रिश्तेदार से जमीन विवाद चल रहा था। काफी समय से यह मामला चल रहा था। आज भी इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को बुलाया था। बहुत बहस हुई। महिला ने इंस्पेक्टर पर एक तरफा कारवाई का आरोप लगाया। इसके बाद वह नाराज हो गई और थाने से जाने लगी। महिला यह कह रही थी कि आज मैं जहर खा लूंगी या आग लगा लूंगी।

UP news: शाम 6 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे CM योगी, मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
यह कहने के एक घंटे बाद वह थाने आती है। थाने में घुसते समय ही वह खुद के शरीर पर पेट्रोल छिड़क लेती लेती है। इसी बीच पुल्सकर्मी उसे रोकने का प्रयास करता है। लेकिन दोनों के झड़प के बीच उसके बेटे ने लाइटर से आग लगा दी। देखते ही देखते महिला जलने लगी।
Recommended Video
महिला को बचाने के लिए पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। किसी तरह कंबल के सहारे आग बुझाया गया। इसके बाद इसे अस्पताल ले जाया गया जहां महिला का इलाज चल रहा है।जलने वाली महिला हेमलता ने न्याय न मिलने के कारण यह कदम उठाया। अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव दरकन नगरिया निवासी हेमलता (50) पत्नी स्व. राजकुमार का अपने पति के मामा के बेटे चंद्रभान (रिश्ते के जेठ) से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। 11 जून को महिला ने चंद्रभान और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट करने और निर्वस्त्र कर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि तीन दिन पहले भी चंद्रभान ने मारपीट कर घर में रखे गेहूं चुरा लिए थे। वह कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रही थी मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि महिला का उसके रिश्तेदार से जमीन विवाद चल रहा था। इस पूरी घटना की गहराई से छानबीन की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications