शादी करने के लिए घर से भागी दोनों बहन, पुलिस ने पकड़ा तो बताई बेहद चौंकाने वाली वजह

अलीगढ़। 6 जनवरी को घर से लापता हुईं दो बहनों को अकराबाद पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों बहनों को गाजियाबाद से बरामद किया और थाने ले आईं। थाने में पुलिस ने दोनों बहनों से पूछताछ की। दोनों बहनों ने गायब होने के पीछे जो वजह पुलिस को बताई बेहद ही चौंकाने वाली और हैरान करने वाली थी। दरअसल, दोनों ने पुलिस को बताया कि वह एक-दूसरे प्यार करती हैं और शादी करने के लिए घर से भाग गई थी।

दोनों ने घर से भागने का बनाया था प्लान

दोनों ने घर से भागने का बनाया था प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला अलीगढ़ जिले विजयगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बता दें कि विजयगढ़ की युवती, अकराबाद निवासी युवती के भाई के साढू़ की बहन है। इस हिसाब से दोनों आपस में बहनें लगती हैं। पिछले काफी समय से दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ते चल रहे हैं। चार जनवरी को अकराबाद की युवती घूमने के बहाने विजयगढ़ आई। यहां वह दो दिन साथ रही। इस दौरान दोनों ने घर से निकलने की प्लानिंग कर ली।

दोनों की लोकेशन मिली गाजियाबाद

दोनों की लोकेशन मिली गाजियाबाद

प्लानिंग के तहत 6 जनवरी को विजयगढ़ की युवती गाजियाबाद जाने और अकराबाद की युवती कालेज जाने बहाने घर से निकल गईं। दोनों जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिवारवालों ने दोनों की तलाश शुरू की। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। इसपर थाना अकराबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने युवतियों के फोन नंबरों की लोकेशन खंगालकर उनका सुराग लगाया। तो दोनों की लोकेशन गाजियाबाद मिली। फिर क्या था पुलिस ने दोनों बहनों को गाजियाबाद से बरामद कर लिया।

पुलिस पकड़कर परिजनों को सौंपा

पुलिस पकड़कर परिजनों को सौंपा

दोनों बहनों की मानें तो परिवार वाले इस रिश्ते को मानने को तैयार नहीं होते, इसलिए उन्होंने घर से भागकर अपनी अलग दुनिया बसाने का फैसला लिया। घर से भागने के बाद दोनों गाजियाबाद में जाकर रहने लगे। फिलहाल पुलिस ने दोनों को समझा-बुझा कर परिवार वालों को सौंप दिया है। दोनों में से एक विजयगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवती गाजियाबाद की एक कंपनी में काम करती है, जबकि अकराबाद निवासी 19 वर्षीय युवती शहर के एक कालेज से स्नातक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+