Republic Day 2020: एएमयू में छात्रों ने लगाए वीसी गो-बैक के नारे

अलीगढ़। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में कुछ छात्रों ने खलल डालने की कोशिश की। कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर तारिक मंसूर ने अपना भाषण शुरु किया, तभी पीछे खड़े कुछ छात्रों ने वीसी गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दौड़ा लिया। इससे अफरा तफरी मच गई।

Students raised Go Back slogans against AMU VC Tariq Mansoor

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामलि होने के लिए मुख्यातिथि के रूप में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर तारिक मंसूर, रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद, आईपीएस सहित यूनिवर्सिटी के अन्य लोग भी एसएस हॉल साउथ स्थित स्ट्रेटची हॉल पहुंचे। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद जैसे ही वीसी तारिक मंसूर ने बोलना शुरू किया, छात्रों के एक गुट ने उनके संबोधन को बाधित करना शुरू कर दिया। इस दौरान काले झंडे दिखाने की कोशिश की, साथ ही गौ-बैक के नारे लगाए। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दौड़ा लिया। इससे अफरा तफरी मच गई।

वीसी तारिक मंसूर से जब इस विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसपर कुछ नहीं बोला। उन्होंने सिर्फ 71वें गणतंत्र दिवस की बधाई सभी को दी। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों को रिपब्लिक डे की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं। वहीं, एएमयू छात्रों ने बॉबे सैय्यद गेट को बंद कर धरना स्थल पर समारोह का आयोजन किया। इससे आम रास्ता बंद हो गया। इंतेजामिया कमेटी ने तीन युवकों को पकड़ा। इसके बाद छात्रों ने प्रॉक्टर कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+