मासूम बच्‍ची पर टूट पड़ा कुत्‍तों का झुंड, द‍िलदहला देने वाला VIDEO वायरल

अलीगढ़, अप्रैल 20: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में द‍िलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मासूम बच्‍ची पर आवारा कुत्‍तों के झुंड ने हमला बोल द‍िया। कुत्‍तों ने बच्‍ची को बुरी तरह नोंचना शुरू कर दिया। इस हमले में बच्‍ची बुरी तरह जख्‍मी हो गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने दौड़कर बच्‍ची को कुत्‍तों से बचाया। घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Recommended Video

      मासूम बच्‍ची पर टूट पड़ा कुत्‍तों का झुंड, द‍िलदहला देने वाला VIDEO
      street dogs attacks on 7 year old girl in aligarh

      दुकान से सामान लेने जा रही थी बच्‍ची

      मामला अलीगढ़ के क्वारसी थाना इलाके के जीवनगढ़ का है। जानकारी के मुताब‍िक, मोहम्मद कासिम की बेटी सात साल की रेशमा केला नगर की पत्थर वाली गली से दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। रेशमा खुद को बचाने की कोशि‍श करती रही, लेकिन कुत्‍तों ने उसे जमीन पर ग‍िरा द‍िया और घसीटने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास खड़े लोग दौड़े और बच्‍ची को कुत्‍तों से बचाया। बच्‍ची को घायल हालत में मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया गया।

      सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ द‍िलदहला देने वाला वीडियो

      घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची खुद को बचाने के लिए भागी, लेकिन कुत्तों के झुंड ने उसे जमीन पर गिरा द‍िया और घसीटने लगे। गनीमत रही क‍ि स्‍थानीय लोगों ने बच्‍ची को बचा ल‍िया, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। इस मामले में वार्ड नंबर- 57 के पार्षद शाहिद मलिक ने कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए कई बार नगर आयुक्त से अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे पहले इन आवारा कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+