लाइब्रेरी में छात्राओं पर बैन देश की बेटियों का अपमान: ईरानी
अलीगढ़। देश की जानी मानी यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ज़मीरुद्दीन शाह ने बयानों से ऐसी घिरी की चारों तरफ उनकी थू-थू हो गई है। उन्होंने कहा भी शर्मनाक बात। वाइंस चासंलर ने कहा कि यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में लड़कियों के पीछे चौगुना लड़के भर जाएंगे, इसलिए उन्होंने लाइब्रेरी में लड़कियों की सदस्यता पर लगे हुए प्रतिबंध को हटाने से इनकार किया है।

वीसी के इस बयान पर केंद्रीय शिक्षामंत्री स्मृति ईरानी ने फौरन रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने खत लिखकर कुलपति से जवाब मांगा है। उन्होंने इसे मानवाधिकार उल्लंघ का मानने हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
ईरानी ने कहा कि वीसी के इस बयान को 'बेटियों का अपमान' करार देते हुए कहा कि एक महिला के तौर पर यह बयान केवल आहत नहीं करता बल्कि आंदोलित भी करता है। गौरतलब है कि वीसी ने छात्राओं की लाइब्रेरी में प्रवेस बंद करवा दी थी। छात्राएं इस बात को लेकर काफी परेशान और गुस्से में हैं।












Click it and Unblock the Notifications