Aligarh: बुआ के साथ सोने पर मासूम के प्राइवेट पार्ट में डाली चाबी, निर्वस्त्र कर बस्ती में घुमाया: Video Viral

उत्तर प्रदेश के Aligarh में बुआ के साथ सोने पर एक मासूम बच्चे को बुआ और उसके परिजनों में तालिबानी सजा दी। लोग उसके प्राइवेट पार्ट में चाभी घुसा दिए।

Sleeping with aunt in Aligarh, put the key in the private part of the innocent

Aligarh से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मासूम बालक अपनी पड़ोस की बुआ के घर में टीवी देखते-देखते सो गया। आरोप है कि इस दौरान बुआ और उसके घर वालों ने मासूम बालक पर गंभीर आरोप लगाए।

उसके बाद लोगों ने मासूम बच्चे को पकड़ लिया और उसके सिर मुंडन करवाने के बाद कालिख पोत कर उसे बस्ती में घुमाए। बालक की बहन ने आरोप लगाया है कि उसके भाई के साथ लोगों मारा पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट में लोगों ने चाभी भी डाल दिया।

इस मामले में बालक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि बालक की मां द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपी बुआ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह पूरा मामला अलीगढ़ जनपद के इगलास कोतवाली के एक गांव का है। गांव का रहने वाले एक युवक की रिश्ते में लगने वाली बुआ उसके गांव में ही मकान बनवाकर रहती है।

बालक की मां का कहना है कि बालक अपनी बुआ के घर पर टीवी देखने के लिए जाता था। बताया जा रहा है कि पूर्व में हुए मामूली विवाद के चलते बुआ बालक के परिवार से रंजिश रखती थी।

बीते 21 मई को बालक अपने बुआ के घर पर टीवी देखने गया था और टीवी देखते-देखते वह अपने बुआ के कमरे में ही सो गया। बुआ के कमरे में बालक को सो जाने की जानकारी मिलने के बाद बुआ और उसके परिवार वाले आक्रोशित हो गए।

बताया जा रहा है कि इस दौरान उन लोगों ने बालक को पकड़ लिया और उसका सिर मुंडवाने के बाद उसके चेहरे पर कालिख पोत कर उसे बस्ती में घुमाया गया। आरोप है कि इस दौरान लोगों ने उसके गुप्तांग के साथ भी छेड़छाड़ की।

इस बीच आरोपियों द्वारा बालक के प्राइवेट पार्ट में चाबी भी डाल दी गई। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया और वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बालक के परिजन वहां पहुंचे और किसी तरह बालक को मुक्त कराए।

घटना के बाद बालक के परिजनों द्वारा इगलास कोतवाली पहुंचकर आरोपी बुआ और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बुआ को गिरफ्तार कर लिया गया है व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+