Saas Damad Marriage: सास से शादी कर घर लौटा दामाद, गांव वालों ने निकाला, पिता ने भी खत्म किया रिश्ता
Saas Damad Marriage: अलीगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न केवल गांव की गलियों में हलचल मचा दी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। यहां एक महिला अपनी बेटी की शादी से ठीक नौ दिन पहले उसी के होने वाले दूल्हे के साथ फरार हो गई। जब दोनों वापस लौटे तो गांव में मानो भूचाल सा आ गया।
जिस रिश्ते को समाज में सबसे पवित्र माना जाता है, उस मर्यादा को इस घटना ने झकझोर कर रख दिया। शुक्रवार शाम पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया, लेकिन अगले ही दिन जब युवक अपनी प्रेमिका सास को लेकर गांव पहुंचा, तो माहौल पूरी तरह बदल गया।

गांव में कदम रखते ही युवक के पिता ने दोनों को फटकारते हुए घर से बेदखल कर दिया। गांव वालों ने भी खुलकर नाराजगी जताई और दोनों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। पिता ने यहां तक कह दिया कि उनका बेटे से अब कोई रिश्ता नहीं रहा।
गांव में पैर रखते ही सुननी पड़ी खरी-खोटी
जैसे ही राहुल अपनी सास सपना के साथ गांव लौटा, उसके पिता ने सार्वजनिक रूप से अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा-"तुम दोनों ने पूरे खानदान को शर्मसार कर दिया है। अब इस गांव में तुम्हारा कोई स्थान नहीं है।" ग्रामीणों ने भी राहुल और सपना से बात करने से इनकार कर दिया।
गांव की महिलाओं ने इस घटना को गांव की इज्जत से जोड़ते हुए तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। सभी ने साफ कर दिया कि अब इन दोनों को गांव में रहने की कोई इजाजत नहीं दी जाएगी।
पुलिस पूछताछ के बाद छोड़ा गया था दोनों को
सपना और राहुल को पुलिस ने तीन दिन पहले अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र से पकड़ा था। दोनों की काउंसलिंग और पूछताछ के बाद शुक्रवार शाम उन्हें रिहा कर दिया गया। थाने से बाहर निकलते ही मीडिया का सामना करना पड़ा।
राहुल जहां सवालों से बचता नजर आया, वहीं सपना ने रिपोर्टरों के तीखे सवालों पर गुस्सा दिखा दिया। एक सवाल पर वह मीडिया कर्मियों को धमकाने लगी और मोबाइल तोड़ देने तक की बात कह दी।
परिवार वालों ने जताई गहरी नाराजगी
सपना के परिजनों ने इस पूरे मामले को धोखा करार दिया है। उनका कहना है कि राहुल ने जानबूझकर सपना को अपने जाल में फंसाया है। ये कोई प्रेम प्रसंग नहीं, बल्कि सुनियोजित चाल है।
परिजनों ने मांग की है कि सपना की मानसिक स्थिति की जांच कराई जाए। साथ ही, उन्हें लगता है कि उसे उचित परामर्श और कानूनी सहायता की भी ज़रूरत है।
पति पर लगाए गंभीर आरोप
सपना ने अपने पति पर मारपीट और नशे की हालत में उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी और राहुल ही उसे समझता था, इसीलिए वह उसी के साथ चली गई।
परिवार, काउंसलिंग केंद्र और पुलिस ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन सपना ने साफ कर दिया कि अब वह अपने पति के साथ नहीं, राहुल के साथ ही रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications