गाजियाबाद मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को बताया 'जिहादी'
अलीगढ़। गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर परिसर में पानी पीने के कारण एक मुसलमान लड़के के साथ मारपीट की गई थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। अब इसी मंदिर के मंहत का विवादित बयान सामने आया है। मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अलीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को जिहादी बता डाला। नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा, 'देश में शीर्ष पद पर काबिज कोई भी मुसलमान भारत समर्थक नहीं हो सकता और कलाम एक जिहादी थे।'

पाकिस्तान को परमाणु बम का फार्मूला बताने का आरोप
नरसिंहानंद सरस्वती ने 'डीआरडीओ प्रमुख के तौर पर पाकिस्तान को परमाणु बम' का फार्मूला बताने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, 'कलाम ने राष्ट्रपति भवन में एक प्रकोष्ठ बना रखा था, जहां कोई भी मुसलमान शिकायत कर सकता था।'
एक महीने पुराना है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नरसिंहानंद सरस्वती का ये बयान एक महीने पुराना बताया जा रहा है। वीडियो 24 फरवरी को पंजाब केसरी उत्तर प्रदेश के वेरीफाइड यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। करीब 9 मिनट की इस वीडियो को एक मिनट की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। लोग यति नरसिंहानंद सरस्वती पर कड़ी कारवाई करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कलाम का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
भड़काऊ भाषण देकर चर्चा में रहते हैं नरसिंहानंद सरस्वती
बता दें, यति नरसिंहानंद सरस्वती लगातार विवादों में रहते हैं। वह अक्सर भड़काऊ भाषण देकर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों डासना के मंदिर में पानी पीने के लिए मुस्लिम बच्चे की पिटाई का वीडियो सामने आया था। इस मंदिर के गेट पर लगे बोर्ड पर लिखा था, 'यह मंदिर हिंदुओं का पवित्र स्थल है। यहां मुसलमानों का प्रवेश वर्जित है, आदेशानुसार यति नरसिंहानंद सरस्वती।'
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications