'मेरा बेटा बिकाऊ है...', गले में तख्ती लटका कर पत्नी और परिवार के साथ बेटे को बेचने निकला रिक्शा चालक

यूपी के अलीगढ़ जनपद के बस स्टैंड चौराहे और गांधी पार्क में गुरुवार शाम एक पिता अपने गले में तख्ती लटकाए हुए परिवार के साथ घूमता नजर आया। गले में लटकते हुए तख्ती पर उसने लिखा था "मेरा बेटा बिकाऊ है, मुझे बेटा बेचना है।" उस शख्स को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया।

पिता का आरोप कि सूदखोरों द्वारा उसे और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। ई-रिक्शा चला कर वह परिवार का पालन पोषण करता था। लेकिन, दबंग सूदखोर ई-रिक्शा भी छीन लिए जिससे उसकी रोजी-रोटी छीन गई है। पुलिस भी मामले में सुनवाई नहीं की, जिससे उसने ऐसा कदम उठाया।

my-son-is-for-sale-father-sits-on-dharna-hanging-placard

ये है पूरा मामला
दरअसल, अलीगढ़ जनपद के महुआखेड़ा थाना अंतर्गत असदपुर निवासी राजकुमार का आरोप है कि उसने कुछ महीने पहले एक जमीन खरीदने के लिए कुछ लोगों से रुपए उधार लिए थे। रुपए लेने के बाद से ही रुपए देने वाले लोग उसे धमकी देने लगे।

राजकुमार का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने उसके जमीन के कागजात छीन लिए और बैंक में रखवा कर लोगों ने लोन ले लिया। अब उससे पचास हजार रुपए महिने की डिमांड भी की जा रही है। उसने कहा कि दबंग व्यक्ति उसके घर पहुंचकर उसकी पत्नी और बच्चों को गाली देते हैं।

इससे परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। राजकुमार का आरोप है कि वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था, लेकिन कुछ दिन पहले दबंगों ने उसका ई-रिक्शा छीन लिया। ऐसे में वह अपने बेटे को बेचना चाहता है। राजकुमार का कहना है कि वह अपने बेटे को बेचकर वह बेटी को पढ़ाएगा और कर्ज भी चुकाएगा।

इस मामले में पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया है। क्षेत्राधिकारी विशाल चौधरी द्वारा बताया गया कि पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+