लव मैरिज के डेढ़ साल बाद पत्नी को मारी गोली, घर में मिली तीन लाशें, जानिए पूरा मामला

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक युवक ने लव मैरिज के करीब डेढ़ साल बाद पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इसके कुछ देर बाद ही उसके छोटे भाई ने भी खुद को खत्म कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले युवक ने फेसबुक पर एक वीडियो डाला था, जिसमें उसने आत्महत्या की वजह का जिक्र किया। हालांकि, उसके छोटे भाई ने अपनी जान क्यों दी, ये अभी नहीं पता चल सका है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

युवक ने डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज

युवक ने डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज

घटना बन्ना देवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद की है। यहां रहने वाले बाबूलाल वर्मा के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है, वह अपने परिवार के साथ अलग रहता है। इसके अलावा दो बेटे शैलेंद्र और विशाल हैं। शैलेंद्र ने मेडिकल स्टोर चलाता था। वह पड़ोस में रहने वाली पिंकी से प्यार करता था, जिसके बाद करीब डेढ़ साल पहले उसने पिंकी से शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि इस शादी से शैलेंद्र के घरवाले खुश नहीं थे, दोनों की शादी को लेकर अक्सर घर में विवाद होता रहता था। बुधवार शाम को शैलेंद्र का मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

'मैं सुसाइड कर रहा हूं, अब मैं जी नहीं सकता'

'मैं सुसाइड कर रहा हूं, अब मैं जी नहीं सकता'

जानकारी के मुताबिक, मां से विवाद के कुछ देर बाद शैलेंद्र ने फेसबुक पर लाइव होकर कहा कि वह अपने मन से सुसाइड कर रहा है, क्योंकि घरवालों से परेशान हो गया है। उसने कहा, मैं सुसाइड कर रहा हूं, अब मैं जी नहीं सकता। मेरे पास कोई जवाब नहीं है। इसके बाद शैलेंद्र ने पास में ही बैठी पिंकी को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा ​दिया। भाई और भाभी के बाद छोटे भाई विशाल ने भी खुद को गोली मार ली। गोली लगने से दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिंकी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

एसपी क्राइम डॉ. अरविंद के मुताबिक, प्राथमिक जांच में पता चला है कि घरेलू विवाद में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पहले पति ने पत्नी को गोली मारी, फिर आत्महत्या कर ली। वहीं, छोटा भाई छत पर गया और उसने भी गोली मार ली। पुलिस को मौके से दो तमंचे और तीन खोखा कारतूस 315 बोर के मिले हैं। एसपी क्राइम का कहना है कि मामला सुसाइड का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+