Video, जमीन पर पड़ा बिलखता रहा मासूम, पत्नी को पीटता रहा शख्स

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति महिला को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। इस पूरे घटनाक्रम को किसी व्यक्ति ने अपने कैमरा में कैद कर लिया और वायरल कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जमीन पर कुछ दिन का बच्चा भी मां के लिए भूखा प्यासा तड़प रहा है, लेकिन निर्दयी पिता को कोई दर्द नहीं हो रहा है। वो लगातार महिला को बाल पकड़ कर पीट रहा है और उसको धमका भी रहा है।

man arrested for beating wife in aligarh

पहली पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या

आरोपी ओमप्रकाश ने झारखंड की रहने वाली बबिता उर्फ सरिता से कुछ साल पहले शादी की थी। बबिता भी अलीगढ़ के जरथोली गांव में शादी कर के आई थी, जिसके बाद उसके पति की मौत हो गई थी। फिर उसने ओमप्रकाश से शादी कर ली। जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश की इन्हीं सब हरकतों से परेशान होकर उसकी पहली पत्नी ने अपनी जान दे दी थी। बबीता से भी वह अक्सर मारपीट करता था। बबीता से उसे एक बच्चा भी है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Recommended Video

      Viral Video: पत्नी को पीट रहा था हैवान पति और जमीन पर बिलख रहा था मासूम | वनइंडिया हिंदी

      एसपी ग्रामीण अतुल शर्मा ने बताया कि यह मामला टप्पल थाना क्षेत्र अंतर्गत जट्टारी चौकी है। खेड़िया खुर्द गांव पड़ता है, वहां का वीडियो वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी पत्नी को मार रहा है बाल पकड़कर। वीडियो के वायरल में होने के बाद पुलिस मौके पर गई और इस आदमी को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी कार्रवाई की जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+