अमीर बनने के लिए बीवी से बोला पति- तांत्रिक के साथ बना लो संबंध, पत्नी ने मना किया तो...

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अमीर बनने की चाह में अपनी पत्नी को तांत्रिक के साथ अवैध संबंध बनाने के किये मजबूर किया। पत्नी द्वारा मना करने पर वहशी पति ने तांत्रिक के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने गोताखोरों व स्टीमर की मदद से महिला के शव को नदी से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

husband wants to be rich so he murdered his wife

घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दादों थाना इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी मानसी को नदी में डुबोकर मार दिया था। जिसके बाद शव को ढूंढने के लिए कई गोताखोरों को लगाया गया था। इस मामले में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। एक का नाम मानपाल व दूसरे का महात्मा संतदास है।

पति लगातार अपनी पत्नी पर महात्मा संतदास के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जब पत्नी ने इसके लिए मना किया तो आरोपी पति ने अपनी पत्नी को गंगा में डुबोकर मार दिया। इस कृत्य को बच्चों ने देख लिया था। इस मामले में पकड़े गए आरोपी महात्मा संतदास पिछले वर्ष 700 ग्राम हेरोइन के साथ जेल जा चुका है। तांत्रिक ने पति को अमीर बनने का प्रलोभन भी दिया था। इसलिए वह अपनी पत्नी पर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+