अलीगढ़ में पति बना हैवान, पत्नी को कई दिन रखा भूखा, खाना मांगने पर कुत्ते से कटवाया
Aligarh News In Hindi: अलीगढ़। दहेज के नाम पर महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सामने आया है। यहां एक शख्स ने दहेज न मिलने पर क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। शख्स ने अपनी पत्नी को कई दिनों तक न केवल भूखा रखा, बल्कि उसे जलाकर मारने का भी असफल प्रयास किया। इतने पर भी जब पति का मन नहीं भरा तो पत्नी के खाना मांगने पर घर के पालतू कुत्ते से कटवा दिया जाता।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की ओल्ड सीमापुरी की रहने वाली बुजुर्ग महिला शारदा देवी ने बताया कि करीब तीन साल पहले उन्होंने बेटी और दामाद की मौत के बाद अपनी नातीन कविता की शादी अलीगढ़ के थाना लोधा कस्बा लोधा के रहने वाले दिनेश कुमार से की थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दान-दहेज से दिनेश नाखुश था और आए दिन कविता से मारपीट व उसका मानसिक तौर पर उत्पीड़न भी करता था। इस दौरान कविता ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसकी बीमारी के चलते मौत हो गई।
आरोप है कि दहेज मे रुपयों की मांग पूरी न होने पर पिछले कई दिनों से कविता के साथ मारपीट कर रहा था। इतना ही नहीं उसे मारने की खातिर उसे केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का भी प्रयास कर चुका है। आग मे झुलसा देने के बाद पिछले एक सप्ताह से उसे कमरे मे बंधक बनाकर भूखा-प्यासा रखा जा रहा था। तो वही खाना मांगने पर घर के पालतू कुत्ते से उसे कटवाया जा रहा था। किसी तरह उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो उसके बाद दिल्ली से लोधा पहुंची, जहां दिनेश और उसके परिजनों ने उनके साथ अभद्रता की।
शारदा देवी ने थाना लोधा पुलिस से मदद मांगी तब जाकर कविता को उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल लेकर पहुंची। एसओ लोधा रामवकील सिंह ने बताया कि पीड़िता का आरोपित पति घर से फरार है। मामले में नानी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications