Hathras stampede: अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, हादसे में मरने वालों के परिजनों को दी सांत्वना, मदद का दिया भरोसा
Hathras stampede Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार सुबह अलीगढ़ पहुंचे। अलीगढ़ में इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने उन्हें मदद का भरोसा दिया।
परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से हाथरस के लिए रवाना हो गए। हाथरस में भी राहुल गांधी इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलेंगे। उनसे मुलाकात के बाद राहुल गांधी वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे।

सुबह-सुबह अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुबह-सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग से अलीगढ़ जिले के पिलखना गांव में पहुंचे। यहां हादसे में मरने वाले तीन परिवारों से राहुल गांधी ने मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से हादसे के बारे में जानकारी ली।
Recommended Video
राहुल गांधी सबसे पहले हादसे में मरने वाली मंजू देवी के घर पहुंचे। राहुल गांधी ने मंजू देवी की बेटी से मुलाकात की। इस दौरान मंजू देवी की बेटी ने कहा कि इस हादसे में उसने अपनी मां और भाई को खो दिया है।
साथ ही उसने कहा कि हादसे के दौरान मेडिकल में लापरवाही हुई है। हमारी जिस तरह मदद होनी चाहिए थी। उस तरह मदद नहीं हुई। इसपर राहुल गांधी ने भरोसा दिया कि पार्टी के लोग आपकी मदद करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि आप बिल्कुल टेंशन न लो, हम आपके परिवार हैं।
साहबǃ दोषी बचने नहीं चाहिए
हादसे में मरने वाली मंजू की ननद शांति देवी ने कहा कि इस हादसे में मेरी भाभी मंजू देवी और भतीजे पंकज की जान चली गई है। शांति देवी ने राहुल गांधी से कहा कि साहब कुछ भी हो, इस हादसे के दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications