संगम एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़, पीएम मोदी से ट्वीटर पर मांगी मदद, लेकिन...

अलीगढ़। देहरादून से प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत मनचलों ने ट्रेन में युवती से छेड़खानी की। पीड़िता के रिश्तेदार ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री और रेलवे के अधिकारियों को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

girl molested in sangam express train

मुरादाबाद से ट्रेन में सवार हुई युवती

घटना अलीगढ़ रेलवे स्टेशन की है। रविवार को मुरादाबाद निवासी युवती लखनऊ जाने के लिए संगम एक्सप्रेस में सवार हुई। ट्रेन में सवार चार मनचलों ने युवती को अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो छेड़खानी करने लगे। परेशान होकर युवती ने अपने एक रिश्तेदार को मामले की जानकारी दी।

पीएम से की शिकायत, एक घंटे तक नहीं मिली मदद

युवती के रिश्तेदार मोहित ने ट्विटर पर पीएम नरेंद्र, मुख्यमंत्री, रेल मंत्री, इंडियन रेलवे को ट्वीट कर मदद मांगी। हालांकि, एक घंटे तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली। मोहित के मुताबिक, करीब एक घंटे बाद डीआरएम लखनऊ का जवाब आया। उन्होंने डीआरएम प्रयागराज को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआरएम अमिताभ ने आरपीएफ एनसीआर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टूंडला में युवती से जीआरपी ने संपर्क कर मामले की जानकारी ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+