प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में थी पोती, दादी ने देखा तो कर दी हत्या

Aligarh news, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक युवती के सिर प्रेम इतना सिर चढ़कर बोला की उसने अपनी बुजुर्ग दादी को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, करीब 90 वर्षीय बुजुर्ग भगवान देवी ने अपनी पोती को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। अपनी इज्जत बचाने के लिए पोती में अपनी दादी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पोती के साथ घर में अकेली थी दादी

पोती के साथ घर में अकेली थी दादी

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके की डोरी नगर पुलिस चौकी के पास 90 वर्षीय भगवान देवी अपने परिवार के साथ रहती थी। उनके दो पुत्र रामप्रकाश और सत्य प्रकाश हैं। छोटा पुत्र सत्य प्रकाश पत्नी और बेटी बबली के साथ में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि सत्य प्रकाश का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिसके साथ उसकी पत्नी भी अस्पताल में ही मौजूद थी। बीते रविवार की रात को घर में भगवान देवी और उसकी पोती बबली सो रहे थे।

बेहोश पड़ी मिली थी पोती

बेहोश पड़ी मिली थी पोती

सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खोला गया तो किसी तरह अंदर प्रवेश कर लोगों ने देखा कि बबली बेहोश पड़ी है और भगवान देवी की हत्या हो चुकी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बदहवास बबली को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया था।

प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो दादी की हत्या

प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो दादी की हत्या

एसपी सिटी अभिषेक झा ने बताया कि बबली की हालत संदिग्ध लगी तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने सब सच उगल दिया। उसने बताया कि उसका नौरंगाबाद निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके साथ दादी ने देर रात घर के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए अपनी दादी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने बबली को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, प्रेमी की तलाश अभी भी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+