अलीगढ़ में युवक के पैरों के बीच फोड़ा पटाखा, जल गया प्राइवेट पार्ट, एक गलती से जा सकती थी जान
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में पटाखा की जगह कुछ युवकों ने देसी जुगाड़ लगाकर एक युवक के पैरों के बीच में पटाखा फोड़ दिया। पटाखा फूटने के चलते युवक का प्राइवेट पार्ट झुलस गया। झुलसने के चलते उसकी स्थिति गंभीर हो गई और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। शुक्रवार रात में अभी सिंह नामक एक युवक अपने घर के बाहर खड़ा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके दोस्त लोहे के पाइप से बने हुए देसी जुगाड़ से पटाखा फोड़ रहे थे। पटाखा फोड़ते हुए उसके दोस्त उसके पास पहुंच गए।

इस दौरान उसके दोस्तों ने देसी जुगाड़ के माध्यम से उसके दोनों पैरों के बीच में पटाखा फोड़ दिया। पैरों के बीच में पटाखा फोड़ने के कारण उसका प्राइवेट पार्ट और उसके पर झुलस गए। घटना के बाद युवक के घर वाले तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज कराया गया।
इस घटना को लेकर युवक के परिवार में भी नाराजगी देखने को मिली। वही ग्रामीणों का कहना है कि गांव में देसी जुगाड़ से पटाखा फोड़ने वालों की तादाद धीरे-धीरे बढ़ रही है। पुलिस प्रशासन को ऐसे पटाखे पर तत्काल रूप से रोक लगाना चाहिए।
ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया गया कि इसके पहले भी देसी पटाखा फोड़ने के चलते दो-तीन युवक झुलस चुके हैं। बावजूद इसके इलाके में देसी पटाखा छोड़ने पर कोई पाबंदी नहीं लग रही है। देसी जुगाड़ के पटाखा की सामग्री परचून की दुकानों पर भी बेची जा रही है।
इस तरीके से बन रहा है देसी पटाखा
दरअसल, अलीगढ़ जनपद में कई दुकानों पर गंधक और पोटाश की बिक्री होती है। एक लोहे का नाल खरीद कर उसमें गंधक और पोटाश दल कर सरिया से दबाव डाला जाता है जिससे वह ब्लास्ट कर जाता है। इसका धमाका काफी तेज होता है।
यही कारण है कि इलाके के युवाओं में छोटे पटाखे की जगह इस देसी जुगाड़ का इस्तेमाल करते हुए पटाखा फोड़ा जाता है। लोगों का यह भी कहना है कि तीन से 400 रुपए में लोहे की नाल मिल जाती है। इसके अलावा गंधक और पोटाश भी परचून की दुकानों पर बेचे जा रहे हैं। फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि इस तरह से पटाखा बनाकर फोड़ने के मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications