Aligarh: प्रेमजाल में फांस बनाता रहा संबंध, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा, कोर्ट ने की यह कार्रवाई
कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में एक युवक को दस साल की सजा दी है। अलीगढ़ की एक महिला को न्याय मिला है।

Aligarh news: अलीगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पहले तो युवक ने युवती को झूठे प्रेमजाल में फंसाया फिर जब वह गर्भवती हो गयी तो उसका गर्भपात कराया। मामला कोर्ट में था। इस मामले में कोर्ट ने युवक को दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई है।
जानकारी के मुताबिक, 29 जून 2011 को अतरौली में ककेथल के पास रामघाट रोड पर एक युवती अचेत पड़ी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। युवती ने पुलिस से बताया कि दो वर्ष पूर्व जलेसर एटा के नगला धनी के रवि उर्फ गुरु ने प्रेमजाल में फंसा कर मेरे यौन शोषण किया। इस दौरान जब मैं गर्भवती हो गयी तो उसने अपने गांव के पास लक्ष्मी नाम की महिला की मदद से अतरौली में गर्भपात करा दिया। इसके बाद तबियत बिगड़ने पर बेसुध छोड़ फरार हो गया।
Recommended Video
पुलिस ने मामले में रवि व लक्ष्मी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और चार्जशीट आदि दायर की। मामले में सत्र परीक्षण के दौरान साक्ष्यों व गवाही के आधार पर लक्ष्मी को बरी किया गया, जबकि रवि को दोषी करार देकर दस वर्ष कैद व एक लाख रुपये जुर्माने से दंडित किया है।












Click it and Unblock the Notifications