कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर घिरे AMU के कुलपति, छात्रों ने विरोध में चिपकाए पोस्टर
कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर घिरे AMU के कुलपति, छात्रों ने विरोध में चिपकाए पोस्टर
अलीगढ़, 25 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से है। यहां यूपी के पूर्व सीएम व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किए जाने पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति घिर गए है। दरअसल, शोक व्यकत करने पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने कुलपति की निंदा की है।
Recommended Video

इतना ही नहीं, एएमयू के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में कई जगह कुलपति के खिलाफ पोस्टर चिपकाए। तो वहीं, कई छात्र कुलपति के समर्थन में उतर आए। हालांकि, विश्वविद्यालय परिसर में लगे पोस्टरों को एएमयू प्रशासन ने हटवा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एएमयू में चिपकाए गए पोस्टर में कहा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस तरह शोक संवेदना व्यक्त करना भावनाओं को आहत करने वाला है। क्योंकि पूर्व में जो हुआ है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है।
यह अलीगढ़ बिरादरी की भावनाओं पर चोट करने जैसा है। यह पर्चे हिंदी उर्दू और अंग्रेजी भाषा में हैं। बता दें कि विरोध वाला पोस्टर जयपुर स्टूडेंट ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के तरफ से लगाया गया। इसमें किसी छात्र का नाम नहीं है। हालांकि, कुछ लोगों ने इन पर्चों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली का बयान सामने आया है।
वसीम अली का कहना है कि,
विश्वविद्यालय परिसर में इस समय छात्र नहीं हैं। कैंपस खाली है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस तरह के पर्चे दो-तीन जगह चिपकाए गए थे, जिसके विषय में जानकारी होने पर उनको तत्काल हटवा दिया गया।
जहां तक सोशल मीडिया का संबंध है उस पर कोई भी व्यक्ति टिप्पणी कर सकता है। अगर वह कानून उल्लंघन के दायरे में आता है तो कानून अपना काम करेगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications