Aligarh में हुई माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अराजक तत्वों ने दरगाह और मस्जिद के गुबंद में की तोड़फोड़
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। छर्रा थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों ने वर्षों पुरानी मस्जिद और दरगाह के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। दरगाह और मस्जिद के अंदर तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस-प्रशासन उच्चा अधिकारियों ने आक्रोशित मुस्लिम समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। यह मामला अलीगढ़ जिले के धर्रा थाना क्षेत्र के दादो मार्ग स्थित बाबा बजरुद्दीन शाह की ऐतिहासिक दरगाह और मस्जिद का है।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, मंगलवार 8 अगस्त की देर रात कुछ अराजत तत्व बाबा बजरुद्दीन शाह की ऐतिहासिक दरगाह और मस्जिद में घुस आए और जमकर तोड़फोड़ की। दरगाह और मस्जिद में तोड़फोड़ की खबर जैसे ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को चली तो सैकड़ों की संख्या में लोगों मौके पर जमा हो गए।
बजरुद्दीन शाह की ऐतिहासिक दरगाह और मस्जिद में तोड़फोड़ के लिए जिम्मदेदार उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जैसे ही इस बात की खबर थाना पुलिस को चली तो उन्होंने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस की निगरानी में मरम्मत का कार्य भी शुरू करा दिया गया। सीओ छर्रा शुभेंदु सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाना छर्रा पुलिस को सूचना मिली कि विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल की बाउंड्रीवाल को क्षति पहुंची है।
धार्मिक स्थल की बाउंड्री वॉल को क्षति पहुंचाए जाने की सूचना मिलते ही तत्काल इलाका पुलिस मौके पर पहुंची ओर धार्मिक स्थल की बाउंड्रीवॉल की मरम्मत के कार्य को शुरू कराया। जबकि मौके पर मौजूद पुलिस के द्वारा घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।












Click it and Unblock the Notifications