होली से पहले Aligarh में तिरपाल से ढकी गई मस्जिदें, ड्रोन से रखी जा रही नजर, PAC और RAF कंपनियां भी मुस्तैद
Aligarh News: होली और शब-ए-बारात को देखते हुए अलीगढ़ जिले में कई मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है। बता दें, पिछले 4-5 सालों से हर साल ऐसा होता आ रहा है ताकि मस्जिद को रंगों से बचाया जा सके।

Aligarh News: होली और शब-ए-बारात को देखते हुए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। शहर में कई मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है। ताकि, शरारती तत्व मस्जिदों पर रंग ने डाल दे। तो वहीं, सर्विलांस टीम शहर से लेकर देहात तक मुस्तैद रहेगी। शहर में ड्रोन कैमरे हुरदंगियों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। इतना ही नहीं, पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। जिससे कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने या शेयर कराने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।
तो वहीं, इस बार अलीगढ़ जिले में करीब 2628 स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिसमें से शहर में कुल 850 जगह व ग्रामीण क्षेत्र में 1778 स्थान शामिल हैं। शहर व देहात के 67 स्थानों को अतिसंदेवनशील व 105 स्थानों को संवेदनशील श्रेणी के रूप में चिन्हित किया गया है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। बता दें, होली को बदरंग होने से बचाने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस बार छह मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया है। ये मस्जिद थाना देहली गेट, बन्ना देवी और थाना कोतवाली इलाकों में हैं।
अलीगढ़ पुलिस-प्रशासन ने हलवाईयां मस्जिद को भी सोमवार देर तिरपाल और पन्नी से ढक दिया। ताकि कोई मस्जिद की दीवारों पर रंग या गंदगी न फेंके और मस्जिद को रंगों से बचाया जा सके। मस्जिद के केयरटेकर हाजी मोहम्मद इकबाल ने कहा कि हर साल होली के त्योहार पर मस्जिद को तिरपाल लगाकर ढक दिया जाता है, ताकि मस्जिद की दीवारों पर होली का रंग न लग सके। उन्होंने कहा कि ऐसा पिछले चार-पांच सालों से किया जा रहा है। तो वहीं, पुलिस ने शाम को जिलेभर में फ्लैग मार्च किया और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की।
बता दें, होली को लेकर शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें सब्जी मंडी, मदारगेट, तुर्कमानगेट, देहलीगेट, जयगंज, रसलगंज, जमालपुर, क्वार्सी, रोरावर में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। आठ व नौ मार्च को मजिस्ट्रेट दो पालियों में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पुलिस ने गली-मोहल्ले में जाकर शांति समिति की बैठकें करके संभ्रांत व्यक्तियों, प्रधान, धर्मगुरुओं से आपसी भाईचारा, शांति व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। वहीं ग्रामीण इलाकों में हर कस्बे में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
मजिस्ट्रेटों के साथ अब अगले दो दिनों तक पूरे जिले में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी मुस्तैद रहेगी। ड्रोन कैमरों की मदद से चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी और जरा भी गड़बड़ी होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। थानों में पुलिस लाइस से अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ PAC/RAF और QRT तैनात की गई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि होली और शब-ए-बारात पर्व को लेकर अगर कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री (जैसे लेख, फोटो, वीडियो या अन्य कोई पोस्ट) व्हाट्सएप, फेसबुक व इंस्टाग्राम या अन्य किसी सोशल मीडिया साइट पर शेयर करता है या आगे फॉरवर्ड करेगा तो आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा।
बताया कि उसके विरुद्ध एनएसए (NSA) तक की कार्रवाई भी की जा सकती है। यह भी देख लें की भ्रमित करने के लिए किसी दूसरे जिला, राज्य या देश की सामग्री भी शेयर की जा सकती हैं। ऐसी पोस्ट्स आदि पर ध्यान न दें। उत्सुक्तापूर्वक या किसी अन्य को जानकारी देने के लिए भी कुछ आपत्तिजनक सामग्री फारवर्ड न करें। ग्रुप एडमिन का यह कर्तव्य है ऐसी सामग्री डालने वाले को तुरंत ग्रुप से बाहर करे व इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।
Recommended Video

भड़काऊ पोस्ट की इन नंबरों पर दें जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि अगर कोर्इ व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करता है तो तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दें। इसके लिए विभाग की ओर से नंबर जारी किए गए हैं।
1- इंचार्ज साइबर सेल 7839876377
2- एसपी देहात 9454401012
3- एसपी सिटी 9454401011
4- एसपी क्राइम 9454402810
5- सीओ प्रथम 9454401239
6- सीओ द्वितीय 9454401240
7- सीओ तृतीय 9454401241
8- सीओ अतरौली 9454401244
9- सीओ इगलास 9454401243
10- सीओ खैर 9454401242
11- सीओ गभाना 9454402803
12- सीओ बरला 9454401245
13- सीओ छर्रा 9454402801
14- शहर कंट्रोल रूम 9454402808
15- देहात कंट्रोल रूम 9454402807
16- एंट्री क्राइम हेल्पलाइन नंबर 9454402817












Click it and Unblock the Notifications