Aligarh: गभाना टोल प्लाजा पर BJP विधायक के समर्थकों ने की तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा

Aligarh News: अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रविंद्र पाल सिंह के समर्थकों पर गभाना टोल प्लाजा (Gabhana Toll plaza) पर तोड़ फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले में टोल प्लाजा के मैनेजर ने गभाना थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Aligarh News: BJP MLA Ravindra Pal Singh supporters thrash toll plaza workers

पुलिस गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रहा है। बता दें कि यह घटना टोल प्लाज पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसकी फुटेज टोल प्लाज के मैनेजर ने पुलिस को सौंप दी है। इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपियों को चिन्हित करे उनके खिलाफ सख्स कार्रवाई करेंगी। बता दें कि यह घटना अलीगढ़ जिले (Aligarh) के गभाना टोल प्लाजा की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोल प्लाजा मैनेजर का आरोप है कि छर्रा विधायक रविंद्र पाल सिंह की गाड़ी आई और उसने टोल तोड़ दिया, जिसका टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने विरोध किया। कर्मचारियों द्वारा विरोध किए जाने के बाद विधायक समर्थकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट और बदसलूकी की। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए टोल से फरार हो गए।

जिसके बाद टोल प्लाज के मैनेजर द्वारा पुलिस मामले की शिकायत गंभाना पुलिस से की गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी टोल कर्मचारियों ने पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने कर्मचारियों की तहरीर के आधार पर बीजेपी विधायक के अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया, टोल प्लाजा पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। टोल कर्मियों की ओर से थाना गभाना में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार में लिया गया है। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+