JNU में हिंसा के बाद हालात को देखते हुए AMU में बढ़ाई गई सर्दी की छुट्टियां

अलीगढ़। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में बीती रात हुए हिंसक लड़ाई के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला था। साथ ही सोमवार को भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे। इसी बीच एएमयू की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। एएमयू के पीआरओ उमर सलीम पीरजादा ने कहा कि मौजूदा हालात की समीक्षा करते हुए विश्वविद्यालय की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। सोमवार को यूनिवर्सिटी नहीं खुलेगी।

aligarh muslim university winter vaccation will be extended

साथ ही पीरजादा ने यह भी कहा कि परिसर में हालात नियंत्रण में है। बता दें कि बीती रात जेएनयू में दो छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस दौरान जेएनयू के स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष भी चोटिल हो गईं।

जेएनयू में हुई घटना के बाद आज एएमयू में आज तिरंगा यात्निरा निकालने की तैयारी है। दोपहर 3 बजे मास कॉम डिपार्टमेंट से बाबे सय्यद गेट तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती हुई है। इसलिए सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। आरएएफ, पीएसी के साथ सिविल पुलिस फोर्स व पुलिस के आलाधिकारी मौजूद हैं। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कर वाटर कैनन व फायर बिग्रेड की गाड़ियां को बुलाया है। तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में छात्रों की भीड़ मौजूद रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+