अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 2 छात्र जाएंगे आस्ट्रेलिया
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एमए (मनोविज्ञान) अंतिम वर्ष के छात्र आसिफ हसन तथा बीए (मनोविज्ञान) अंतिम वर्ष के छात्र सादिक मुबीन 13 जुलाई से आस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में आयोजित होने वाले विश्व सम्मेलन इंटरनेशनल मीट ऑफ द वल्र्ड स्टूडेंट एन्वायरन्मेंटल नेटवर्क (डब्लू एसईएन) में एएमयू का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भारत से इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए मात्र तीन विश्वविद्यालयों एएमयू, आईआईएम कोलकाता और टेरी यूनीवर्सिटी दिल्ली के छात्रों को आमंत्रित किया गया है।
छात्र सादिक मुबीन ने बताया कि यह सम्मेलन 'रिकनेक्टिंग विद नेचर' विषय पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एएमयू के छात्र संबंधित विषय पर अपने पत्र प्रस्तुत करेंगे।
आसिफ हसन इससे पूर्व भी दक्षिण अफ्रीका में आयोजित इंटरनेशनल मीट ऑफ द वल्र्ड स्टूडेंट एंवायरन्मेंटल नेटवर्क में एएमयू का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications