ये कैसा मजाक? दोस्त के मलाशय में भर दी हवा, फूल गया पेट और हो गई दर्दनाक मौत, अलीगढ़ की घटना
Aligarh Uttar Pradesh news: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। अलीगढ़ जनपद में पाइप फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर के दोस्त ने उसके मलाशय में एयर प्रेशर से हवा भर दी।
हवा भर जाने के बाद मजदूर का पेट फूल गया और उसकी हालत खराब हो गई। मजदूर को तत्काल लेकर लोग अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में जांच के दौरान तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की हवा के दबाव से उसकी आंतें फट गई थीं।

इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं इस घटना के बारे में जिसे सुन वह हैरान रह गया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फैक्ट्री में पाइप और पानी टंकी बनाता था मजदूर
बताया जा रहा है कि अलीगढ़ जनपद में के लोधा थाना क्षेत्र में प्लास्टिक की पाइप और पानी टंकी बनाने वाली कंपनी की फैक्ट्री है। इसी फैक्ट्री में केशोंपुर जोफरी गांव का रहने वाला 33 वर्षीय वीरपाल सिंह एलमपुर गढ़िया रहकर पिछले 8 साल से मजदूरी करता था।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वीरपाल की नाइट में ड्यूटी थी और वह समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंच गया था। इस दौरान उसके साथ के मजदूर भी फैक्ट्री में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एयर प्रेशर का इस्तेमाल करते हुए एक मजदूर सफाई कर रहा था।
सफाई के दौरान ही उसने मजाक में वीरपाल सिंह के बुधवार में एयर प्रेशर लगा दिया और गुदा द्वार से उसके मलाशय में हवा भर दिया। हवा के प्रेशर से वीरपाल सिंह की आंतें फट गईं और उसका पेट फूल गया। घटना के बाद फैक्ट्री में मौजूद मजदूर आनन फानन में वीरपाल को लेकर अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों द्वारा वीरपाल को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में वीरपाल के पिता राजपाल की तहरीर पर एक नामजद और एक अज्ञात समेत फैक्ट्री मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications