Aligarh: बीमार पिता को रिक्शे पर ले जाते दिखे मासूम बच्चे, फ़ोन करने पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस

नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 102 और 108 नंबर डॉयल कर, एंबुलेंस सुविधा ली जा सकती है। पर अलीगढ से अभी भी ऐसी मार्मिक तस्वीरें क्यों सामने आ रही हैं? और इसका जिम्मेदार कौन है? यह सवाल अभी भी खड़ा है।

Aligarh Humanity ashamed Innocent children taking sick father on rickshaw ambulance did not reach

आज के दौर में बीमारी कब सामने आ खड़ी हो इसका किसी को अंदाजा नहीं है। कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि तुरंत एंबुलेंस की जरूरत पड़ती है। ऐसे में क्रिटिकल केयर सेवाओं के लिए एंबुलेंस सेवाए चलाई जा रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अपने बीमार पिता को उसके 2 मासूम बच्चे एंबुलेंस नहीं मिलने के एक रिक्शा में डाल कर अस्पताल ले जाते नजर आ रहे हैं।

Aligarh Humanity ashamed Innocent children taking sick father on rickshaw ambulance did not reach

हाथ ठेला पर बीमार बुजुर्ग, बच्चे लगाते धक्का
दरअसल, अलीगढ से सामने आया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। यह वीडियो अलीगढ के तस्वीर महल चौराहे का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि दो मासूम बच्चे एक बुजुर्ग को हाथ ठेला में लाद कर अस्पताल ले जा रहे हैं। इस दौरान एक बच्चा जैसे-तैसे ठेले को चला रहा है तो दूसरा पीछे से ठेले को धक्का देकर उसकी मदद कर रहा है। इन बच्चों की उम्र मात्र 9-10 वर्ष की लग रही है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस को फोन करने पर भी जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तब मजबूरी में मासूम बच्चा बीमार बुजुर्ग को ठेले में डाल कर अस्पताल ले गया।

Aligarh Humanity ashamed Innocent children taking sick father on rickshaw ambulance did not reach

Recommended Video

    अलीगढ़: में ई-रिक्शा की छत पर बैठकर नामांकन करने पहुंचे पार्षद पद के प्रत्याशी, वीडियो वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिम्मेदार कौन?
    सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देख हर कोई उन बच्चों और बुजुर्ग के प्रति सहानभूति प्रकट कर रहा है तो कई लोग अलीगढ की स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य विभाग को कठघरे में खड़ा करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत क्रिटिकल एंबुलेंस सेवाए चलाई जा रही है। जिसका जरूरत पड़ने पर फायदा उठाया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+