अलीगढ़ जहरीली शराब कांड: 50 हजार के इनामी मास्‍टरमाइंड सहित अब तक 17 लोग गिर‍फ्तार

अलीगढ़, मई 31: यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस मामले में अब तक 17 लोगों को गि‍रफ्तार क‍िया जा चुका है। इसमें कई ठेके के मालिक, कई सेल्समैन और केयरटेकर हैं। 50 हजार रुपए के इनामी मास्‍टरमाइंटर अन‍िल चौधरी और व‍िपि‍न यादव को भी ग‍िरफ्तार क‍िया गया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इनके निकट सहयोगियों को हिरासत में लेकर जहां ये शराब बना रहे थे वहां भी छापेमारी करके 50 से अधिक शराब की पेटियां और सामग्री बरामद की गई हैं। पूछताछ जारी है।

aligarh hooch tragedy 17 accused handcuffed by police so far

जहरीली शराब से अब तक 25 लोगों की मौत

अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के खैर और जवां के कुछ गांवों में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. बीपीएस कल्याणी ने रविवार को बताया कि अभी तक 51 पोस्टमार्टम हो चुके हैं, जिसमें 25 लोगों में जहरीली शराब के संकेत म‍िले हैं। बाकी 26 के सैंपल भी आगरा लैब में टेस्टिंग के लिए जाएंगे। प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि शराब में ही कुछ ऐसी चीज थी जिसकी वजह से इतनी मौतें हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मरने वालों की संख्या 51 से भी ज्यादा है, क्योंकि कई लोगों ने अपने परिजनों का बगैर पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में एक दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

अब तक 17 लोगों की ग‍िरफ्तारी

बता दें, घटना के बाद अलीगढ़ के जिला आबकारी अधिकारी और पुलिस इंस्पेक्टर लोधा समेत पुलिस और आबकारी विभाग के 6 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। उधर, पुलिस ने अब तक इससे संबंधि‍त 17 लोगों को ग‍िरफ्तार कर चुकी है। अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब से हुई हुई मौतों के संबंध में 6 टीमें गठित की गई थीं, जिनके द्वारा कई जगह दबिश डाली गई। पहले 48 घंटे के अंदर ही 17 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसमें कई ठेके के मालिक, कई सेल्समैन और केयरटेकर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+