अलीगढ़: पूर्व मेयर पर लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर हिंदू लड़के से शादी कराने का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बीजेपी की पूर्व मेयर शकुंतला भारती पर मुस्लिम लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन और फिर हिंदू लड़कों के साथ शादी करवाने का गंभीर आरोप लगा है। पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने खुद पर लगे इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अगर कोई ये आरोप साबित कर दे तो वह उत्तर प्रदेश को छोड़ देंगी। बता दें, पूर्व मेयर पर यह आरोप उस लड़की की बहन ने लगाए हैं, जिसने बीते दिनों घर से भागकर एक हिंदू लड़के से शादी कर ली थी। पुलिस पूरे मामले पर जांच की बात कह रही है।

Recommended Video

    UP: Aligarh की Ex BJP Mayor Shakuntala Bharti पर लगा धर्म परिवर्तन कराने का आरोप | वनइंडिया हिंदी
    क्या है पूरा मामला?

    क्या है पूरा मामला?

    अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके में रहने वाली मुस्लिम युवती बीते अगस्त को घर से अचानक कहीं चली गई। इस मामले में युवती के जीजा ने थाना सासनी गेट थाने में ऋषभ नाम के एक लड़के के खिलाफ साली को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। परवेज ने यह भी आरोप लगाया कि युवती अपने साथ घर के गहने और रुपए लेकर फरार हुई है। साथ ही वह ऋषभ के साथ धर्म परिवर्तन करके शादी कर रही है। पुलिस ने युवती के जीजा की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने युवती को बरामद कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से ऋषभ के साथ शादी की है। युवती ने कहा कि उसने आर्य समाज मंदिर में युवक के साथ शादी कर ली है और अब उसका नाम प्रीति है। प्रीती ने बताया कि उसने 10 अगस्त को लखनऊ में आर्य समाज मंदिर में शादी की है।

    बहन ने पूर्व मेयर पर लगाए गंभीर आरोप

    बहन ने पूर्व मेयर पर लगाए गंभीर आरोप

    इधर, रविवार को युवती की बहन से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मेयर शकुंतला भारती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहन 7 अगस्त से घर पर नहीं है। थाना सासनी गेट में एफआईआर कराई और पुलिस के पास गई तो पहले तो पुलिस टालती रही, लेकिन मीडिया को बुलाने की धमकी देने के बाद पुलिस ने थोड़ी देर बाद ही बहन को हाजिर कर दिया। उन्होंने कहा कि वह पूर्व मेयर शकुंतला भारती के साथ गाड़ी में आई थी। शकुंतला भारती मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करा रही है। उन्होंने मेरी बहन का भी धर्म परिवर्तन करा दिया है। पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है।

    लड़की ने कहा- अपनी मर्जी से की है शादी

    लड़की ने कहा- अपनी मर्जी से की है शादी

    हिंदू युवक से शादी करने वाली लड़की ने बताया कि उसकी किसी ने जबरदस्ती शादी नहीं कराई है। युवती ने यह भी कहा कि पूर्व मेयर का शादी से कोई लेना देना नहीं है। उसकी बहन ने जो आरोप लगाए हैं वह गलत है। मेरी बहन नहीं चाहती है कि मैं इन लोगों के साथ रहूं। वहीं, युवक ऋषभ ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए शकुंतला भारती के पास खुद गया था। उन्होंने शादी होने के बाद प्रशासनिक रूप से मेरी मदद की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+