Aligarh : मेकअप का खर्च नहीं देता है इसलिए 'तलाक', पति पत्नी के विवाद का अजीबोगरीब मामला

पति के बेज्जती करने और खराब व्यवहार के चलते महिला ने तलाक के लिए आवेदन किया है। महिला का आरोप है कि पति उसे मेकअप के लिए पैसे नहीं देता है।

Aligarh Does not pay for makeup divorce strange case dispute between husband and wife up news

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पति पत्नी के विवाद से जुड़ा एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पति के बेज्जती करने और खराब व्यवहार के चलते महिला ने तलाक के लिए आवेदन किया है। महिला का आरोप है कि पति उसे मेकअप के लिए पैसे नहीं देता है। साथ ही कहता है कि उसकी शक्ल अच्छी नहीं है। आरोप है कि पति उसे अपने साथ रहने लायक न होने की बात भी कहता है। इसके साथ ही महिला ने अपने सास और ससुर पर भी कई आरोप लगाए है।

Aligarh Does not pay for makeup divorce strange case dispute between husband and wife up news

पति मेकअप के लिए नहीं देता है खर्च
दरअसल, उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ में सिविल लाइन पुलिस थाने की रहने वाली एक महिला ने फैमिली कोर्ट में पति से तलाक लेने के लिए ऐप्लीकेशन फाइल की है। इसमें बताया गया है कि दिल्ली के रहने वाले लड़के से 2015 में उसकी शादी हुई थी। कुछ समय तक सब ठीक था, लेकिन बाद में पति बुरा व्यवहार करने लगा। आरोप है कि पति पीड़िता को अच्छी शक्ल न होने की बात कहता है। वहीं मेकअप और खर्च के लिए पैसे मांगने पर पैसे देने से भी पति इनकार करता है। साथ ही उसे साथ न रहने लायक की बात का ताना अक्सर देता है।

Aligarh Does not pay for makeup divorce strange case dispute between husband and wife up news

रात में घर से बाहर भी निकाल दिया था

Recommended Video

    बांदा: महिला के साथ परिवारजनों ने कर दिया ये कांड,इस बात का किया था विरोध

    पीड़िता का आरोप है कि एक दिन पति और सास-ससुर ने उसे देर रात में घर से बाहर निकाल दिया। वहीं जब उसने अपने मां-बाप से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि जल्द सब ठीक हो जाएगा और कोई मदद नहीं दी। पीड़िता ने बताया कि उसने शादी के बाद बहन से पैसे उधार लेकर ऑपरेशन कराया था, लेकिन पति ने वो पैसे भी वापस नहीं दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला न्यायलय में अभी विचाराधीन है और अब तक हुई दो सुनवाइयों में कोर्ट द्वारा पति पत्नी के बीच फैसला कराने का प्रयास भी किया गया। मगर अभी तक की कॉउंसलिंग असफल रही है और यह कह पाना मुश्किल है कि समझाने से कोई हल निकलेगा या नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+