69 साल की उम्र में NEET की परीक्षा देने पहुंचे बुजुर्ग, कहा: 'बेटा करने लगा नशा तो खुद ही बनूँगा डॉक्टर'

एक पिता अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका बेटा नशे की लत में पड़ गया। अपने सपने को टूटता देख वो पिता 69 साल की उम्र में खुद ही नीट की परीक्षा देने पहुंच गया, जिन्हे देख हर कोई हैरान था।

Aligarh 69 year old man appeared for NEET exam son is a drug addict now I will become doctor myself

उत्तर प्रदेश के अलीगढ में एनटीए द्वारा रविवार को नीट परीक्षा का आयोजन किया गया। लेकिन खास बात तो ये रही कि परीक्षा देने एक 69 साल के बुजुर्ग भी पहुंचे, जिन्हे देख परीक्षा सेंटर पर मौजूद कर्मचारियों समेत अन्य छात्र भी हक्के बक्के रह गए। दरवाजे पर एंट्री दे रहे कर्मचारियों को कुछ समझ नहीं आया तो उनको दफ्तर भेजा गया। दफ्तर में उनके एडमिट कार्ड और रिकॉर्ड चेक किया गया। इस पर पता चला कि 69 साल मोहन लाल कोई मजाक नहीं कर रहे बल्कि सच में परीक्षा देने आए हैं।

Aligarh 69 year old man appeared for NEET exam son is a drug addict now I will become doctor myself

बेटा नशे की लत में पड़ा, तो खुद ही दे डाली परीक्षा
दरअसल, अलीगढ़ के डोरीनगर प्रजापति गली के रहने वाले 69 साल के मोहन लाल ने शहर के रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल में नीट का एग्जाम दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह 8 साल पहले ऑडिट अधिकारी के पद से रिटायर हुए हैं। उनकी 3 बेटियां और 1 बेटा है। उन्होंने बताया कि वो अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन बेटा नशे की लत में पड़ गया। इसलिए उन्होंने सोचा कि बेटा नहीं तो वो खुद ही डॉक्टर बनेंगे। इसलिए उन्होंने तैयारी शुरू की और इस साल नीट की परीक्षा दी है।

Aligarh 69 year old man appeared for NEET exam son is a drug addict now I will become doctor myself

Recommended Video

    69 साल की उम्र में दिया नीट का पेपर, बोले- बेटा पढ़ाई छोड़ नशा करने लगा, अब मैं ही बनूंगा डॉक्टर

    उम्र से नहीं पड़ता कोई फर्क, परीक्षा में पास होने का पूरा भरोसा
    मोहन लाल का कहना है कि उनकी उम्र 69 साल की है तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है कि उनकी डॉक्टर बनने की चाह किसी 20-22 साल के छात्र की तरह ही है। उन्होंने कहा कि उम्र ज्यादा होने का एक फायदा भी ये भी है कि वे डॉक्टरों की जरूरत युवाओं से ज्यादा जानता हैं। ऐसे में उन्होंने फैसला लिया है कि खुद ही डॉक्टर बन जाता हूं। उनको परीक्षा में पास होने का भी पूरा भरोसा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+