टप्पल में आज जुट सकते हैं 20 हजार किसान, महापंचायत को अखिलेश यादव करेंगे संबोधित

अलीगढ़। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में आज (05 मार्च) किसान महापंचायत को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। यह महापंचायत अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र में होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि किसान महापंचायत में करीब 20,000 से अधिक किसानों के आने की संभावना है।

Akhilesh Yadav will address farmers mahapanchayat in aligarh today

टप्पल के यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज पर अखिलेश यादव की किसान महापंचायत के लिए दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच जिस पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और नेतागण मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच पर अखिलेश यादव संबोधन करेंगे। इस किसान महापंचायत में सभी धर्म और जाति के एक-एक किसान को प्रतिनिधि के रूप में मंच पर सम्मानित किया जाएगा। अखिलेश यादव सैफई से पहले आगरा आएंगे। इसके बाद आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए टप्पल पहुंचेंगे। 12:30 बजे उनकी महापंचायत शुरू होगी।

कृषि बिल को लेकर सपा ने किसानों के बीच 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को टप्पल इंटरचेंज पर सपा द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। खुद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव महापंचायत में कृषि बिल को लेकर किसानों को संबोधित करेंगे। महापंचायत में पूर्व सीएम हर धर्म और जाति के प्रतिनिधि के तौर पर एक-एक किसान को मंच पर अपने हाथों से सम्मानित करेंगे। महापंचायत में सपा के वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन, संजय लाठर, एमएलसी उदयवीर सिंह सहित अन्य नेता भी शामिल होंगे।

साइकिल का दामन थाम सकते है कई कांग्रेस नेता
पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह के कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले जाने के बाद अब कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता ने संकेत दिए हैं कि वह पार्टी से किनारा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि टप्पल में होने जा रही अखिलेश यादव की किसान महापंचायत में कांग्रेस के यह नेता विधिवत रूप से अंतिम घोषणा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+