Akhilesh Yadav ने किया अलीगढ़ में रोड शो, बोले- 'सत्ता बदलते ही बदल जाएगा बुलडोजर का रुख'

सपा मेयर प्रत्याशी जमीर उल्लाह खान के समर्थन में रोड शो करने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान सपा कार्यकर्ता बुलडोजर पर सवार नजर आए।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav News: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी सोमवार 8 मई को अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा मेयर प्रत्याशी जमीर उल्लाह खान के लिए रोड शो किया और वोट मांगे। अपने रोड शो के दौरान अखिलेश ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया।

अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान सपा कार्यकर्ता बुलडोजर पर सवार नजर आए। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, 'बुलडोजर किसी का नहीं है...सत्ता बदलेगी तो बुलडोजर का रुख भी बदल जाएगा।' बता दें, यह पहली बार जब अखिलेश या सपा के किसी कार्यक्रम में बुलडोजर नजर आया हो।

Recommended Video

    सपा प्रत्याशियों के समर्थन में अलीगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव, रोड शो से विपक्षियों को दिया संदेश

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जमालपुर पुल से एएमयू के सेंटेनरी गेट तक करीब डेढ़ किमी खुली जीप में प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान और सपा नेता अज्जू इश्हाक के साथ सवार हुए और जनसंपर्क किया। रोड शो के दौरान अखिलेश ने जनता से प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान और नगर पंचायत और नगर पालिका के सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

    इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "सीवेज सिस्टम नहीं है अभी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कैसे होगा उसका कोई रास्ता नहीं है। हाउस टैक्स सरकार ले रही है उसके बावजूद जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वो नहीं दे पा रही है।"

    इस दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरते हुए सवाल पूछा कि सरकार ने बिजली का एक भी कारखाना लगाया हो तो बताएं? जो समाजवादी सरकार में कारखाना लगा भी था उससे बनने वाली बिजली को भी महंगे रेट पर खरीदने दे रहे है।

    यादव ने कहा कि "हमारी आपकी जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों को ताले में बंद कर दो जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के सिद्धांत और उनके संविधान, उनके बताए हुए रास्ते को बदल रहे हैं।" इसके बाद अखिलेश यादव अतरौली के पूर्व विधायक वीरेश यादव के आवास पर पहुंचे, जहां पूर्व विधायक के नवदंपति पुत्र-बहू को आशीर्वाद दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+