Agnipath Scheme Protest : अलीगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने फूंका पुलिस स्टेशन, गाड़ियों में भी लगाई आग

अलीगढ़, 17 जून: केंद्र सरकार की ओर से सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को यूपी के अलीगढ़ में पुलिस स्टेशन में ही आग लगा दी। वहां खड़े वाहन को भी फूंक दिया। उत्तर प्रदेश के ADG (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि आज जुमे की नमाज के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। अग्निपथ योजना के ख़िलाफ़ कुछ युवाओं के द्वारा आक्रोश दिखाया गया है। 17 जगहों पर विरोध प्रदर्शन की सूचना है। बलिया और अलीगढ़ में आगजनी की घटनाएं हुईं हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाएं हुईं हैं, जिसे पुलिस द्वारा नियंत्रित कर दिया गया है।

Recommended Video

    Agnipath Scheme Protests: Aligarh में पुलिस चौकी फूंकी, देखें Video | वनइंडिया हिंदी | *News
    agnipath scheme protesters set ablaze aligarh Jattari Police Station

    एडीजी ने कहा- कुछ संगठनों के द्वारा इन्हें बढ़ावा दिया जा रहा है

    एडीजी ने कहा कि मथुरा में कुछ जगहों पर धरना प्रदर्शन चल रहा है। सभी छात्रों को भर्ती प्रक्रिया के बारे में समझाया जा रहा है। प्रशांत कुमार ने कहा कि हमें यह भी सूचना मिली है कि कुछ संगठनों के द्वारा इन्हें बढ़ावा दिया जा रहा है।

    बलिया में रेलवे स्टेशन पर आगजनी, तोड़फोड़

    केंद्र सरकार की ओर से सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। यूपी के बलिया में शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर आगजनी और तोड़फोड़ की गई। बलिया की डीएम सौम्या अग्रवाल के मुताबिक, अब तक 100 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है और कार्रवाई की जा रही है। मथुरा और आगरा में भी जबरदस्त उपद्रव हुआ। वाराणसी में भी उपद्रवियों ने हंगामा किया। यहां सरकारी बस स्टेशन पर भीड़ अचानक घुसी और बसों पर हमला बोल दिया। कई बसों में तोड़फोड़ की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+