आगरा के बाद अलीगढ़ के मुसलमान-ईसाई अपनायेंगे हिंदू धर्म
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश का ब्रज क्षेत्र लगता है कि धर्मातरण का गढ़ बनेगा। अभी आगरा में बहुत से मुसलमानों के इस्लाम धर्म को छोड़ने और हिन्दू धर्म को स्वीकार करने को लेकर विवाद और दावे ठंडे भी नहीं पड़े थे कि अब आगामी 25 दिसम्बर को अलीगढ़ के माहेश्वरी इंटर कालेज में मुस्लिम एवं क्रिश्चियन परिवारों के सदस्यों को धर्म परिवर्तन करा हिन्दू धर्म ग्रहण करावाया जाएगा।

इस बीच, भारत में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रही बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट करके कहा कि मुसलमानों का धर्मांतरण करवाना गलत नहीं है।
500 परिवार छोड़ेंगे अपना धर्म
जानकारों का कहना है कि इसमें करीब 500 परिवारों का धर्म परिवर्तन करवाया जाएगा। अलीगढ़ धर्म जागरण समिति ने इस तरह का दावा किया है। समिति के सूत्रों ने बताया कि समिति अलीगढ़ में कई वर्षो से 25 दिसम्बर को इस तरह का कार्यक्रम कराती आ रही है। इस बार 25 दिसम्बर को माहेश्वरी इंटर कालेज के मैदान में धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, उस दिन हवन-यज्ञ का आयोजन होगा और इसके बाद धर्म पर्वितन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ रहेंगे
इस समारोह में गोरखपुर के भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ व संत अतुल कृष्ण जी महाराज मुख्य रूप से भाग लेंगे। इसके लिए प्रशासन से अनुमति की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कार्यक्रम अपने निजी स्थान पर हो रहा है, यह धर्म परिवर्तन नहीं घर वापसी कार्यक्रम है।
उधर माहेश्वरी इंटर कालेज के एक पदाधिकारी ने माना कि उनके कालेज में इस तरह का कार्यक्रम होना है। उस दिन कालेज में हिन्दू एकत्रित होंगे और हवन यज्ञ कराया जाएगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications