देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम की अलीगढ़ कोर्ट में हुई पेशी, दिल्ली पुलिस ले गई वापस
अलीगढ़। सीएए एनआरसी के खिलाफ अलीगढ़ में देश तोड़ने वाला भड़काऊ भाषण देने, जामिया हिंसा और दिल्ली दंगा के आरोपी जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को पुलिस लेकर अलीगढ़ आई। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में ही शरजील इमाम ने चिकन नेक जाम कर नॉर्थ ईस्ट को देश से काटने वाला भड़काऊ भाषण दिया था जिसके बाद उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। अलीगढ़ पुलिस वारंट लेकर तिहाड़ जेल से शरजील इमाम को यहां लेकर आई। शरजील इमाम के खिलाफ यहां दर्ज केस पर आगे अदालती कार्यवाही की गई। जनवरी में भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद फरार शरजील को बिहार से गिरफ्तार किया गया था। अलीगढ़ पुलिस से पहले शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस की कस्टडी से असम पुलिस लेकर चली गई थी। असम समेत 5 राज्यों में शरजील के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज है।

अलीगढ़ पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के मामले शरजील इमाम को शुक्रवार की दोपहर में कोर्ट में पेश किया। जानकारी के मुताबिक, सीजेएम कोर्ट में शरजीम इमाम की पेशी हुई। कोर्ट में आरोपी शरजील से सवाल-जवाब हुए। इसके बाद दिल्ली पुलिस शरजील इमाम को लेकर फिर वापस चली गई है। इस केस में शरजील इमाम को अलीगढ़ कोर्ट में पेश करने में देरी हुई। पहले तो असम पुलिस और दिल्ली पुलिस, शरजील इमाम के खिलाफ वहां दर्ज केस के मामले में कार्रवाई करती रही। उसके बाद लॉकडाउन की वजह से भी इसमें देरी हुई। सीओ सिविल लाइन अनिल समानिया ने शरजील की अलीगढ़ कोर्ट में पेशी पर जानकारी देते हुए बताया कि सीएए-एनआरसी को लेकर उस पर जो केस दर्ज हैं, उसमें वह वांछित है। सीजेएम कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उसका रिमांड मांगा है।
शरजील इमाम को पांच राज्यों में देशद्रोह समेत जामिया हिंसा और दिल्ली दंगा को भड़काने का भी आरोपी बनाया गया है। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (UAPA) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जामिया मिलिया इस्लामिया में हिंसा भड़काने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने उसे 28 जनवरी को गिरफ्तार किया था। जामिया हिंसा को लेकर शरजील के खिलाफ कार्रवाई चली। इसके बाद फरवरी में असम पुलिस उसे देशद्रोह केस के मामले में ले गई थी। फिर अगस्त में दिल्ली पुलिस उसे दिल्ली दंगा मामले में आगे कार्रवाई के लिए वापस ले आई। अलीगढ़ पुलिस ने भी शुक्रवार को देशद्रोह मामले में शरजील को कोर्ट में पेश कर उसे फिर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications