अलीगढ़: कोविड अस्पताल में महिला से रेप, आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अलीगढ़। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के कोरोना संक्रमित वार्ड में भर्ती महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर ने कोरोना संक्रमित महिला के साथ रेप किया है। बुधवार की सुबह मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, पीड़ित महिला ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पीड़ित महिला की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के अधार पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

a government doctor allegedly physical attack a patient at Deendayal hospital

मिली जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। बता दें कि युवती की रिपोर्ट 19 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उसको अलीगढ़ के रामघाट रोड क्षेत्र स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में बने आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करा दिया गया था। पीड़ित युवती का आरोप है कि आइसोलेशन सेंटर में नाइट शिफ्ट में तैनात सरकारी डॉक्टर ने युवती के साथ रेप किया। जिसके बाद युवती ने अस्पताल के स्टाफ को मामले की जानकारी दी।

जानकारी मिलने पर अलीगढ़ के डीएम ने एसीएम व सीओ को जांच के लिए भेजा। उधर, पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी डॉक्टर भी एक होटल में क्वारंटाइन हैं। पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एबी सिंह ने बताया कि यह घटना संज्ञान में आई है। उस लड़की ने तहरीर दे दी है। उसी हिसाब से पुलिस प्रशासन कार्य कर रहे हैं। जांच के बाद ही पता पड़ेगा।

एसपी क्राइम अरविंद कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दीनदयाल अस्पताल में एक सरकारी डॉक्टर द्वारा कोरोना संक्रमित महिला मरीज के साथ रेप किया गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आईपीसी की धारा 376 2(ई) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सीएमओ ने भी इस मामले की जांच के लिए एस समिति बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+