अलीगढ़ में दुखद हादसा, स्कूल में दौड़ते वक्त 14 साल के छात्र को दिल का दौरा पड़ा, मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां 14 साल के लड़के की स्कूल के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब छात्र स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स कंपटीशन में हिस्सा ले रहा रहा था। अलीगढ़ के सिरौली गांव में स्थित स्कूल में शुक्रवार को स्पोर्ट्स कंपटीशन का आयोजन किया गया था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय छात्र मोहित चौधरी ने स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने साथियों के साथ उसने दो राउंड में हिस्सा लिया, लेकिन इसके बाद वह अचानक से गिर गया।

Heart attack

पीड़ित छात्र के परिवार को इस बात की जानकारी दी गई, जिसके बाद तुरंत छात्र को पास के स्कूल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि छात्र के पिता की इसी वर्ष अगस्त माह में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

गौर करने वाली बात है कि इसी तरह की घटना पिछले महीने भी अलीगढ़ में सामने आई थी। यहां 20 वर्षीय छात्रा ममता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। छात्रा अलीगढ़ के अराना गांव की रहने वाली थी, जिसकी दौड़ते समय मौत हो गई। पिछले 25 दिनों में अलीगढ़ में इस तरह की तीन घटनाएं सामने आई हैं, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

इससे पहले आठ वर्षीय छात्रा की लोदी नगर में खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। जबकि एक डॉक्टर की उस वक्त मौत हो गई जब वह काम पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। डॉक्टर को भी दिल का दौरा पड़ा था। 20 नवंबर को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एसएम अफजल, सैयर बरकत हैदर की भी दिल का दौरा प़ने से मौत हो गई थी।

पिछले कुछ महीनों में युवाओं के साथ इस तरह की घटना में इजाफा हुआ है। इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सितंबर माह में 9 साल के छात्र की भी दिल का दौरा पड़ने से लखनऊ के स्कूल में मौत हो गई थी। स्कूल का कहना है कि छात्रा स्कूल के मैदान में खेल रही थी, इसी दौरान वह गिर गई और बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+