Shweta Anand: राजस्‍थान में कौन है ये अफसर श्‍वेता आनंद, जिसने 20 हजार रुपए में बेचा ईमान

Shweta Anand Ajmer: राजस्‍थान भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो की टीम ने एक ऐसी महिला अफसर को पकड़ा है, जिसने महज 20 हजार रुपए में ईमान बेच डाला।

राजस्‍थान एसीबी के नवनियुक्‍त डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि राजस्‍थान भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो की अजमेर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके बढ़े हुए वेतन में कमीशन के रूप में श्‍वेता आनंद 40 हजार रुपए की रिश्‍वत मांग कर परेशान कर रही है।

Jan Shikshan Sansthan Ajmer

श्‍वेता आनंद अजमेर स्थित जन शिक्षण संस्‍थान में निदेशक पद पर तैनात है। परिवाद मिलने पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी ने शिकायत का सत्‍यापन करवाया।

सत्‍यापन के बाद पुलिस निरीक्षक मीरा बेनीवाल की देखरेख में ट्रेप की कार्रवाई की गई। इस दौरान श्‍वेता आनंद निदेशक, जन शिक्षण संस्‍थान अजमेर को परिवादी से 20 हजार रुपए रिश्‍वत लेते रंगे हाथ अरेस्‍ट किया।

एसीबी की कार्रवाई के दौरान श्‍वेता आनंद ने रिश्‍वत की राशि लेकर संस्‍थान के अकाउंटेंट (संविदाकर्मी) रजत कन्‍नौजिया को दे दी, जिसने रिश्‍वत की राशि निदेशक के कक्ष में उसकी टेबल पर रख दी। जहां से एसीबी टीम ने रिश्‍वत राशि बरामद की।

एसीबी डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि राजस्‍थान में किसी भी सरकारी काम-काज के लिए कोई रिश्‍वत नहीं दें। अगर कोई रिश्‍वत मांगे तो एसीबी के टोल फ्री हैल्‍पलाइन नंबर 1064 व 9413502834 पर वाट्सएप मैसेज कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+