RPSC paper leak case : अजमेर में BJP-पुलिस आमने-सामने, गहलोत सरकार में 11वां पेपर लीक

राजस्‍थान में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में जीके का प्रश्‍न पत्र लीक होने के बाद प्रदेश में सियासत गर्मा रही है। प्रदर्शन के दौरान अजमेर में भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए।

RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment Exam 2022

RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment Exam 2022 GK Paper : साल 2022 जाता जाता राजस्‍थान को एक और पेपर लीक प्ररकण दे गया। 24 दिसम्‍बर को सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का जीके का पेपर आउट हुआ है। इसको लेकर राजस्‍थान में धरना प्रदर्शन का दौर शुरू हो चुका है। सोमवार को अजमेर में पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया गया।

11वां पेपर लीक केस

11वां पेपर लीक केस

लगातार पेपर लीक होने पर अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ अजमेर भाजपा और आरएलपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। भाजपा कार्यकर्ता व पुलिस आमने सामने हो गए। राजस्‍थान पेपर लीक प्रकरण में अब तक 55 लोग पकड़े जा चुके हैं। अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में यह 11वां पेपर लीक केस है, जिस पर BJP व RLP कांग्रेस सरकार को घेरने में लगी है। वहीं, अभ्‍यर्थियों में भी रोष है।

राजस्‍थान पेपर लीक केस 2022

राजस्‍थान पेपर लीक केस 2022

पूर्व शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्‍थान पेपर लीक केस में सीबीआई जांच का आदेश दिया जाना चाहिए। हर बार पेपर लीक होना लाखों अभ्‍यर्थियों के साथ विश्‍वासघात है। विरोध प्रदर्शन में सांसद भागीरथ चौधरी और अन्‍य नेता भी शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व पुलिस के बीच धक्‍का मुक्‍की भी हुई।

राजस्‍थान द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022

राजस्‍थान द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022

उल्‍लेखनीय है कि आरपीएससी की ओर से 24 दिसम्‍बर को राजस्‍थान द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के जीके का प्रश्‍न पत्र लीक हो गया था। जयपुर में कोचिंग संचालक सुरेश ढाका, सरकारी शिक्षक सुरेश विश्‍नोई डॉक्‍टर भजनलाल आदि ने लीक करवाया। लाखों रुपए लेकर पेपर दिया और उसे अभ्‍यर्थियों को उदयपुर ले जाकर हल करवाया। सुबह बस में बैठाकर सेंटर पर ले जा रहे थे। तब रास्‍ते में पुलिस ने पकड़ लिया। अभ्‍यर्थियों समेत अब तक 55 लोग पकड़े जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+