RAS Exam Date 2021 : आरपीएससी ने घोषित की आरएएस प्री परीक्षा की डेट, जानिए पूरा टाइम टेबल

अजमेर, 19 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 (आरएएस परीक्षा 2021) की तिथि घोषित कर दी है। आरपीएससी ने प्रेसनोट जारी करके आगामी 27 और 28 अक्टूबर को परीक्षा करने की जानकारी दी है।

RAS Prelims Exam date 2021, Check Details

आरपीएससी की सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि आरएएस प्री परीक्षा ( RAS Pre Exam) 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए अंतिम तिथि तक मिले आवेदन के आधार पर परीक्षा के चरण का निर्धारण किया जाएगा। आयोग की ओर से परीक्षा के संबंध में पर्याप्त तैयारियां की जा रही है जिससे कि समय से परीक्षा आयोजित करके भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।

आपको बता दें कि आयोग की ओर से 988 पदों के लिए आरएएस भर्ती परीक्षा अभ्यर्थी 2021 का विज्ञापन जारी किया था जिसमें से राज्य सेवा के 325 और अधीनस्थ सेवाओं के लिए 625 पद निर्धारित किए थे। इस परीक्षा के आवेदन के लिए 2 सितंबर अंतिम तिथि तय की गई है। ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को भी इसमें छूट प्रदान की गई है।

इन पदों के लिए होगी आरएएस 2021 परीक्षा

राजस्थान प्रशासनिक सेवा - 76 पद
राजस्थान पुलिस सेवा - 77 पद
राजस्थान लेखा सेवा - 32 पद
राजस्थान सहकारी सेवा - 33 पद
राजस्थान नियोजन सेवा - 7 पद
राजस्थान कारागार सेवा - 9 पद
राजस्थान उद्योग सेवा - 4 पद
राजस्थान राज्य बीमा सेवा - 4 पद
राजस्थान वाणिज्यिक सेवा - 38 पद
राजस्थान खाद्य एवं नागरिक परिषद सेवा - 6 पद
राजस्थान पर्यटन सेवा - 4 पद
राजस्थान परिवहन सेवा - 7 पद
ग्रामीण सेवा - 21 पद
राजस्थान राज्य बीमा सेवा - 3
राजस्थान बाल विकास सेवा - 8
राजस्थान श्रम कल्याण - 1 पद
राजस्थान कृषि विपणन अधिकारी - 37 पद

आयुर्वेद लेक्चरर परीक्षा 11 नवंबर से

आयोग की ओर से आरएएस परीक्षा के साथ ही आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा विभाग के लेक्चरर परीक्षा की तिथि भी घोषित की गई है। यह परीक्षा 11 नवंबर से 13 नवम्बर तक आयोजित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+