Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan paper leak: बाबूलाल कटारा ने घर से 51.20 लाख रुपए जब्‍त, भांजे से सोने का कड़ा भी बरामद

राजस्‍थान वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में RPSC सदस्‍य बाबूलाल कटारा की गिरफ्तारी के बाद अब उसके घर से पेपर लीक करने के बदले लिए 60 लाख में से 51.20 लाख रुपए बरामद किए हैं।

Rajasthan paper leak

राजस्‍थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लीक करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरपीएससी सदस्‍य बाबूलाल कटारा के घर से एसओजी ने 51.20 लाख और उसके भांजे के घर से सोने का कड़ा बरामद किया गया है।

एसओजी की टीम ने गुरुवार को बाबूलाल कटारा के डूंगरपुर स्थित घर पर सर्चिंग की थी। तब वहां से 51.20 लाख रुपए बरामद हुए। यह राशि आरपीएससी सदस्‍य बाबूलाल कटारा ने पेपर लीक करने के बदले मिले 60 लाख में से बचाकर घर में रखे थे।

उधर, बाबूलाल कटारा के बेटे डॉ. दीपेश कटारा और उसके शिक्षक दोस्‍त गौतम कटारा को गिरफ्तार करके एसओजी पूछताछ के लिए जयपुर लेकर आई। फिर बाबूलाल कटारा, उसके भांजे विजय डामोर, आरपीएससी चालक गोपाल सिंह, बेटे डॉ. दीपेश कटारा व गौतम कटारा को गुरुवार को डूंगरपुर लेकर पहुंची।

मीडिया से बातचीत में एसओजी-एटीएस के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि आरोपी बाबूलाल कटारा के घर पर गुरुवार शाम तक सर्च किया गया, जिसमें 51.20 लाख रुपए के अलावा 541 ग्राम सोने के जेवर भी बरामद किए हैं। भांजे विजय के घर से सोने का कड़ा बरामद किया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि आरपीएससी सदस्‍य बाबूलाल कटारा के पास पेपर सेट की जिम्‍मेदारी थी। उसने पेपर अपने घर लाकर हाथ से लिखकर सरकारी शिक्षक शेरसिंह मीणा को 60 लाख में बेच दिया था।

शेरसिंह ने जयपुर में कोचिंग संचालक सुरेश ढाका व भूपेंद्र सारण को 80 लाख में बेचा। सुरेश के ढाका ने पेपर साले सुरेश बिश्‍नोई को भेजा। सुरेश ने पांच-पांच लाख करीब तीन दर्जन अभ्‍यर्थियों को पेपर दिया। अब तक इस मामले में 107 गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+