राजस्थान निकाय उपचुनाव 2021 का रिजल्ट रहा चौंकाने वाला, भाजपा ने मारी बाजी, कई निर्दलीय भी जीते

अजमेर, 28 जुलाई। राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, चूरू, हनुमानगढ़, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, प्रतापगढ़, पाली जिले में निकाय उप चुनाव 2021 के तहत सुबह आठ बजे से मतों की गिनती की जा रही है। इन जिलों में 26 जुलाई को वोट डाले गए थे। अजमेर नगर निगम के वार्ड 28 में हुए उपचुनाव में बुधवार सुबह मतगणना हुई जिसमें भाजपा ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में मृतका पार्षद की बड़ी बहन गीता जांगिड़ के सिर जीत का सेहरा सजा।

bjp

रिटर्निंग अधिकारी देविका तोमर ने बताया कि पांच राउंड की मतगणना में कांग्रेस की बेला शर्मा को भाजपा की गीता जांगिड़ ने हराया। कुल 2974 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। जिसमें से गीता जांगिड़ को 1851 मत प्राप्त हुए और उन्होंने 783 मतों से बेला शर्मा को करारी शिकस्त दी।

वहीं, अजमेर जिले की किशनगढ़ नगर परिषद के वार्ड 46 में हुए उपचुनाव में भाजपा के भेरूलाल मालाकार ने पन्नालाल को 584 वोटों से शिकस्त दी। इसी तरह बात चूरू के सुजानगढ़ की करें तो यहां विधायक मनोज मेघवाल कांग्रेस प्रत्याशी आसिफ अली को जिताने में कामयाब रहे। आसिफ ने 251 मतों से जीत दर्ज की। वहीं, चूरू जिले के रतननगर के वार्ड 6 में भाजपा की निकिता गुर्जर 160 मतों से जीतीं।

पाली जिले के सादड़ी में वार्ड 10 में भाजपा की मांगी देवी ने कांग्रेस की पानी देवी को 130 वोटों से हराया। प्रतापगढ़ जिले में भी भाजपा ने परचम लहराया। यहां खुर्शीद मोहम्मद 200 मतों से जीते। झुंझुनूं में कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले चेयरमैन गीता सैनी के पति लीलाधर सैनी ने जीत दर्ज की है।

वहीं, हनुमानगढ़ के भादरा में दो वार्ड में हुए चुनावों में मतदाताओं ने निर्दलीय को ही अपना नेता चुना। वार्ड 12 में जहां निर्दलीय प्रत्याशी बशीर कानारिका तो वार्ड 35 में असलम एडवोकेट विजयी रहे। पाली के सुमेरपुर के वार्ड 33 में भी निर्दलीय दिनेश कुमार ने जीत दर्ज की। झुंझुनूं के वार्ड 52 में कांग्रेस के प्रदीप सैनी जीते। झालावाड़ के पिड़ावा में कांग्रेस की खालिदा खानम और डीडवाना के वार्ड 6 में गजानंद मोट विजयी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+