राजस्थान : जयपुर-अजमेर एनएच हाईवे 8 पर चलती वैन में लगी आग, चालक ने यूं बचाई जान
अजमेर। राजस्थान प्रदेश में आए दिन अचानक कार में आग लगने की खबर सामने आती रहती हैं। बता दें कि एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला अजमेर के नेशनल हाईवे संख्या 8 पर सामने आया है। यहां जयपुर की ओर जा रही एक वैन में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

जानकारी के अनुसार चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए हाईवे के किनारे वैन खड़ी करके भाग निकला। वैन में लग रही आग के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे लोगों को वैन का गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने का डर भी सता रहा था।
बता दें कि सूचना मिलते ही मांगलियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। पुलिस की माने तो संभवत: वैन में शार्ट सर्किट के कारण ही आग लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह पता नहीं चला कि कार किसकी है। आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है और ना ही कोई झुलसा है।












Click it and Unblock the Notifications