राजस्थान विधानसभा चुनाव में वोटिंग कराने आए अधिकारी की अचानक हुई मौत
अजमेर। राजस्थान विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए अजमेर में ड्यूटी पर आए एक इलेक्शन स्टाफर की मौत हो गई। स्टाफर की पहचान विजयनगर नगर निवासी गुलाब राय नायक के रूप में हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक, पॉलोटेक्निक कॉलेज में गुलाब राय को गुरुवार सुबह हार्ट अटैक पड़ा। जहां से उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। काफी देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने गुलाब राय के घरवालों को सूचित किया। वहीं, शव को मोर्चरी में रखवाया।

जब अटैक पड़ तो बेटे का कॉल आया था
बताया जा रहा है कि गुलाबराय की तबीयत जब बिगड़ी तब उनके बेटे का कॉल आ रहा था। वह कुर्सी पर अचेतावस्था में बैठा नजर आए थे। हालात संदिग्ध देख वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उन्हें नीचे जमीन पर लिटाकर हार्ट को पम्प किया। लेकिन वह फिर भी जवाब नहीं दे सके। इस पर अधिकारी की कार से उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी डेथ हो गई।

रिजर्व अधिकारी की मौजूदगी में होगी वोटिंग
सहकर्मियों का कहना है कि गुलाबराय पी-2 580 में तैनात होने वाले थे, उनके बैग में मिली पर्ची से यह बात सामने आई। मगर, मौत के बाद सहकर्मियों ने चुनाव कन्ट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। अन्य ड्यूटी अधिकारी भंवर लाल गेना ने बताया कि गुलाब रॉय पीआरओ-351 पार्टी में थे। अब रिज़र्व अधिकारी को लगाकर चुनाव सम्पन्न करवाए जाएंगे। हालांकि, मौत की तह में जाने के लिए आदर्शनगर थाना पुलिस पड़ताल में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications