पुष्कर मेला 2024: बिकने आया 23 करोड़ का भैंसा अनमोल, डाइट प्लान जानकर रह जाओंगे दंग, दिन में 2 मसाज भी
Pushkar Animal Fair 2024: राजस्थान के अजमेर में स्थित तीर्थराज पुष्कर में इंटरनेशनल पशु मेला 2024 चल रहा है। 2 नवंबर से शुरू हुए पुष्कर पशु मेले में 23 से 25 करोड़ का भैंसा चर्चा का विषय बना हुआ है।अनमोल नाम का यह भैंसा हरियाणा के सिरसा से पुष्कर पशु मेला में पहुंचा है। मेले में पहुंंचने वाले न केवल भैंसे की कीमत सुनकर हैरान हो रहे बल्कि इसका डाइट मैनू देखकर भी दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हैं। पुष्कर पशु मेला 17 नवंबर तक चलेगा।
दरअसल, अनमोल को हर दिन 1500 रुपए के ड्राई फ्रूट्स खिलाए जाते हैं। उसे हर दिन हाई पोटेंसी डाइट दी जाती है। उसकी रोजाना की डाइट में 5 लीटर दूध, 4 किलो ताजे अनार, 30 केले, 20 प्रेट्ज़ेल राइस अंडे और 250 ग्राम बादाम दिए जाते हैं। अनमोल दिन में दो बार नहाता है। उसे बादाम तेल और सरसों के तेल से शरीर की मालिश करवाना पसंद है।

पुष्कर पशु मेले 2024 में बिकने आए सबसे महंगे असाधारण भैंस के आहार में सूखे मेवे, उच्च गुणवत्ता वाला दूध, ताजे अनार, केले, चावल के अंडे और बादाम शामिल हैं, जिनकी कीमत प्रतिदिन 1,500 रुपये है। अनमोल को दिन में दो बार नहलाने के साथ ही बादाम और सरसों के तेल से मसाज की जाती है ताकि इसका शरीर चिकना और चमकदार बना रहे।
अनमोल ने इससे पहले मेरठ में अखिल भारतीय किसान मेले में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां वह मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। उसके बाद से भैंसे अनमोल की प्रसिद्धि और भी बढ़ गई है। पुष्कर मेले में उनकी मौजूदगी एक बार फिर सुर्खियों में है।
भैंसे अनमोल के मालिक परमिंद्र गिल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अनमोल का वजन 1500 किलोग्राम है। परमिंद्र के पास अनमोल के पिता, मां व बहन भी थे, मगर उनका खर्च नहीं उठाने के कारण बेचना पड़ा। अनमोल की मां (भैंस) 25 किलोग्राम दूध देती थी।












Click it and Unblock the Notifications