अजनबी ने दोस्ती करके आरपीएफ जवान को लगाया 1 लाख 40 हजार का चूना

अजमेर। राजस्थान के अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले आरपीएफ के जवान को सोशल मीडिया पर दोस्त बनाकर 1 लाख 40 हजार रुपए की चपत लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलवर गेट थाने के एएसआई जय लाल ने बताया कि भजन गंज स्थित आरके पुरम कॉलोनी में रहने वाले भानू प्रताप सिंह आरपीफ में सिपाही है।

Online Fraud with RPF Jawan in Ajmer Rajasthan

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती करके नजदीकियां बनाई और फिर फोन पे से कुछ रुपए देने को कहा। भानू प्रताप ने उसके बताए अनुसार लिंक पर क्लिक कर दिया, जिससे उसके खाते से 1 लाख 39 हजार 980 रुपए निकाल लिए।

खाते से इतनी राशि निकलने का मैसेज देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। उसने उक्त व्यक्ति को फोन भी लगाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दियााा ना ही उससे कोई संपर्क हो सका। भानू प्रताप ने थाने में रिपोर्ट दी। आरोपी के सम्बन्ध में जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+