मां की ममता शर्मसार : राजस्‍थान में दूसरी बेटी जन्‍मी तो मां ने पहली बेटी की गला घोंटकर की हत्‍या

राजस्‍थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ रेनवाल के गांव सुंदरपुरा में मां की ममता शर्मसार होने का मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने ही अपनी तीन साल की बेटी की गला घोंटकर हत्‍या कर डाली। उसने यह कदम तब उठाया जब उसने एक और बेटी को जन्‍म दिया था। हर किसी का दिल झकझोर देने वाली यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ajmer news

एएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि गांव सुंदरपुरा निवासी सोमपाल की पत्‍नी ज्‍योत्‍सना ने गुरुवार सुबह तीन साल की बेटी मुस्‍कान की गला दबाकर हत्‍या कर दी। हत्‍या के बाद वह दूसरी दूधमुंही बच्‍ची को घर पर अकेला छोड़कर फरार हो गई। पड़ोसियों को सोमपाल के घर से बच्‍ची के रोने की आवाज आई तो उनके घर आए तब घटना का पता चला। एक कमरे में दूधमुंही बच्‍ची रो रही थी तो दूसरे में तीन साल की मुस्‍कान का शव पड़ा मिला।

मृतका बच्‍ची के दादा जगदीश ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर को ज्योत्सना के दूसरी बेटी हुई थी। 18 सितंबर को ज्योत्सना को अस्पताल से घर लेकर आए थे। अगले दिन ज्योत्सना ने गुस्से में आकर बड़ी बेटी मुस्कान का गला दबाने का प्रयास किया, तब तो बच्‍ची बच गई थी, लेकिन गुरुवार सुबह वह आंखों का इलाज कराने कालवाड़ के निजी अस्पताल में गया था। वापस आया तो घटना का पता चला। बता दें कि ज्योत्सनाओडिसा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब चार साल पहले सोमपाल वर्मा के साथ रेवाड़ी में हुई थी। सोमपाल भिवाड़ी में टाइल लगाने का काम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+