AJMER : अलमारी की चाबी बनाने के बहाने दस लाख के माल पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुए बदमाश

अजमेर। इन दिनों बदमाशों के हौसले दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बार बदमाश अलमारी की चाबी बनाने वालों के रूप में घर में घुसे और दस लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर गए।

Jewelry was stolen by key maker of cupboard in ajmer

अजमेर के आदर्श नगर निवासी योगेंद्र सिंह की पुत्रवधू हेमलता ने बताया कि उनके घर के अलमारी का लॉक खराब हो गया था। जिसकी चाबी बनवाने के लिए उन्होंने दो युवकों को बुलाया। युवकों ने अलमारी की चाबी तो बना दी, लेकिन लॉकर में रखे 10 लाख रुपए के जेवरात चुराकर चंपत हो गए।

Jewelry was stolen by key maker of cupboard in ajmer

इसकी जानकारी तब लगी जब लॉकर खोलकर देखा। इस संबंध में आदर्श नगर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। दोनों बदमाश सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुए हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+